- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Greg Chappell Says Vaibhav Suryavanshi Is A Rare Talent Need To Protect It
Vaibhav Suryavanshi को लेकर भारत के पूर्व कोच ने BCCI से कर दी खास मांग, कहा- अगर ऐसा नहीं हुआ तो…
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने बीसीसीआई से कहा है कि 35 गेंदों में शतक बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी की मदद करे, ताकि वो विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ जैसी गलतियां ना दोहराए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: वैभव सूर्यवंशी ने अपने तूफानी पारी से सभी को मोहित कर दिया है। वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाकर कई कीर्तिमान और इतिहास रच दिए। वैभव के इस प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और भारत के मुख्य कोच ग्रेग चैपल ने कहा कि वैभव पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और एक ऐसा सिस्टम तैयार करने की जरूरत है, जिससे इस खिलाड़ी को बचाया जा सके।
ग्रेग चैपल ने कहा कि जिस तरह से सचिन तेंदुलकर ने किशोर होने के बावजूद सबसे बड़े मंज पर सफलता हासिल की। वो सिर्फ एक प्रतिभा की वजह से नहीं, बल्कि एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम की वजह था। वैभव के लिए भी कुछ इसी तरह का सपोर्ट सिस्टम बनाने की जरूरत है। जिससे यह लड़का और निखर जाए। चैपल ने वैभव को मैनेज करने के लिए बीसीसीआई को कहा है। उन्होंने बीसीसीआई को चेतावनी दी है कि अगर वैभव को मैनेज नहीं किया गया तो वो अगला विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ बन सकते हैं।
सचिन सपोर्ट सिस्टम की वजह से महान खिलाड़ी बने
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के लिए अपने कॉलम में चैपल ने लिखा कि सचिन तेंदुलकर ने किशोरावस्था में सिर्फ़ प्रतिभा की वजह से ही सफलता नहीं पाई, बल्कि उन्हें एक मज़बूत सपोर्ट सिस्टम की वजह से सफलता मिली। एक दृढ़ स्वभाव, एक समझदार कोच, एक परिवार जिसने उन्हें इन सब चीजों से बचाया।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाई धूम, पूर्व BCA अध्यक्ष ने की जमकर तारीफ…तो नीतीश कुमार ने कर दी 50 लाख की बारिश
‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान
BCCI ने दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के लिए किया बड़ा ऐलान, अब खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर
महज चार साल भी नहीं टिका रिश्ता, भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर ने पत्नी ईशानी जौहर से लिया तलाक
कांबली और शॉ नहीं पचा पाए शोहरत
चैपल ने कहा कि विनोद कांबली बहुत टैलेंटेड और होशियार खिलाड़ी थे, लेकिन वे अपने करियर में अनुशासन और शोहरत के बीच संतुलन नहीं बना पाए। उनका करियर जितनी तेजी से ऊंचाई पर पहुंचा, उतनी ही तेजी से नीचे भी गिर गया। उन्होंने पृथ्वी शॉ का भी जिक्र किया। जो एक और होनहार खिलाड़ी हैं, लेकिन जिनका करियर भी कुछ समय के लिए रुक सा गया है। चैपल को उम्मीद है कि पृथ्वी शॉ फिर से अपने खेल में वापसी कर सकते हैं।
कांबली और तेंदुलकर दोनों ने एक साथ क्रिकेट की शुरुआत की थी। तेंदुलकर महान खिलाड़ी बने और उन्होंने 34357 रन बनाकर कई रिकॉर्ड बनाए। जबकि कांबली का करियर जल्दी खत्म हो गया। कांबली ने 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले। उन्होंने टेस्ट में लगातार दो दोहरे शतक बनाए। वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे। इस दौरान कांबली का प्रदर्शन निरंतर नहीं रहा। वो मैदान के बाहर की चीजों से निपट नहीं पाए। कांबली उसी में उलझते चले हैं। उन्हें शराब की लग गई। जिसके कारण उनकी सेहत भी बिगड़ गई।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सभी को ऐसे खिलाड़ी की मदद करनी चाहिए
चैपल ने कहा कि क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों जैसे बीसीसीआई, कोच, मीडिया और फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी है कि वे युवा खिलाड़ियों की मदद करें। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को बचाने के लिए बाल मनोवैज्ञानिक प्रोगाम की भी जरूरत है। ताकि किशोर खिलाड़ियों को भावनात्मक रूप से संभाला जा सके।
Greg chappell says vaibhav suryavanshi is a rare talent need to protect it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














