WPL में गुजरात जायंट्स ने रचा इतिहास, इस टूर्नामेंट में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

WPL 2026, 2nd Match: डब्ल्यूपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने इस टूर्नामेंट में अपना सबसे बड़ा टोटल बनाया है। यूपी वारियर्स के खिलाफ गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए।
Highest totals for Gujarat Giants in WPL
गुजरात जायंट्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women, 2nd Match: महिला प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच खेला जा रहा है। यूपी वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम ने डब्ल्यूपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। गुजरात जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। यह अब तक का गुजरात जायंट्स का सबसे बड़ा स्कोर है।

WPL में गुजरात जायंट्स का सबसे बड़ा स्कोर

  • 207/4 बनाम UPW, नवी मुंबई, 2026*
  • 201/7 बनाम RCB, ब्रेबोर्न, 2023
  • 201/5 बनाम RCB, वडोदरा, 2025
  • 199/5 बनाम RCB, दिल्ली, 2023

गुजरात ने अपने सबसे बड़े टोटल के साथ एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस पारी में गुजरात के बैटरों ने कुल 10 छक्के लगाए। हालांकि, यह संयुक्त रूप से पहले नंबर पर है। इससे पहले पिछले साल गुजरात की टीम ने आरसीबी के खिलाफ एक पारी में 10 छक्के लगाए थे।

गुजरात जायंट्स की पारी का हाल

टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत कमाल की रही। गुजरात के लिए पहले विकेट के 41 रनों की साझेदारी हुई। बेथ मूनी 13 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद सोफी डिवाइन भी 55 के स्कोर पर चलते बनी। 38 रन बनाकर सोफी डिवाइन आउट हुईं। यहां से अनुष्का शर्मा और कप्तान एश्ले गार्डनर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की।

इस दौरान एश्ले गार्डनर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं अनुष्का अर्धशतक पूरा करने से पहले 44 के निजी स्कोर पर आउट हो गई। उसके बाद एश्ले गार्डनर भी 173 के स्कोर पर 65 रन बनाकर आउट हो गई। अंतिम में जॉर्जिया बेयरहम और भारती फुलमाली ने 2 ओवर में 34 रन बनाए। बेयरहम ने 27 और फुलमाली ने 14 रनों की पारी खेली। यूपी के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने 2 विकेट चटकाए।

यूपी को दिया 208 रनों का लक्ष्य

यूपी वारियर्स को गुजरात जायंट्स की टीम ने 208 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया। इस बड़े टोटल को पीछा करने के लिए यूपी को बढ़िया शुरुआत की जरूरत होगी। यूपी को जीत दिलाने के लिए मेग लैनिंग को बड़ी पारी खेलनी होगी। वहीं उनका साथ फीबी लिचफील्ड, दीप्ति शर्मा, हरलीन दओल और डिएंड्रा डॉटिन को देना होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com