-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gautam Gambhir Expressed Anger On Pakistan Amidst Tension Over Pahalgam Terror Attack
पाकिस्तान को बर्बाद… गौतम गंभीर की इस रणनीति से पस्त होगा PAK, बोले- पहले आंतकवाद खत्म करो फिर क्रिकेट के बारे में सोचना
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
गंभीर ने कहा है कि जब तक पाकिस्तान में आतंकवाद खत्म नहीं हो जाता तब तक वहां पर कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं होना चाहिए। गंभीर का मानना है कि अब भारत को आईसीसी के इवेंट्स में भी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए।

गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर का पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान में आईसीसी और एशिया कप के टूर्नामेंट नहीं होना चाहिए। एबीपी न्यूज के कार्यक्रम में उन्होंने इस बात बातों का जिक्र किया। गंभीर का मानना है कि टीम इंडिया को सीमा पार से आतंकवाद खत्म होने तक पाकिस्तान से बिल्कुल भी क्रिके नहीं खेलना चाहिए।
गंभीर ने कहा कि वे केवल भारत-पाकिस्तान केवल आईसीसी के द्वारा आयोजित किए जा रहे टूर्नामेंट में खेलते हैं, लेकिन अब इसमें भी नहीं खेलना चाहिए। मौजूदा माहौल में भारत-पाक क्रिकेट के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर गंभीर ने कहा, ‘‘ मेरा व्यक्तिगत जवाब यह है कि हमें बिल्कुल नहीं खेलना चाहिये। जब तक यह सब (सीमा पार आतंकवाद) बंद नहीं हो जाता, तब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ भी नहीं होना चाहिए।”
गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इस भीषण घटना के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए। इसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी में एकमात्र जमीनी सीमा क्रॉसिंग को बंद करना और राजनयिक संबंधों को कम करना शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
अपनों को खोने का दुख होता है- गौतम गंभीर
भारत के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैच होते रहेंगे, फिल्में बनती रहेंगी, गायक प्रस्तुति देते रहेंगे, लेकिन अपने परिवार के किसी सदस्य को खोने से बड़ा दुख और कुछ नहीं होता।” उन्होंने इस साल एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच या अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के बारे में विशेष रूप से पूछे जाने पर गेंद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और सरकार के पाले में डाल दी।
इसके आगे भारतीय टीम के हेट कोच गौतम गंभीर ने कहा कि ‘‘यह मेरे ऊपर नहीं है, यह बीसीसीआई और उससे भी महत्वपूर्ण यह सरकार को तय करना है कि हमें उनके साथ खेलना चाहिए या नहीं।” भारत ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने सभी मैच मेजबान देश पाकिस्तान के बजाय दुबई में खेले थे। बीसीसीआई, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच हुए समझौते के अनुसार, आईसीसी आयोजनों में भारत-पाकिस्तान के सभी मैच 2027 चक्र तक किसी तटस्थ देश में खेले जाएंगे।
एजेंसी इनपुट के साथ
Gautam gambhir expressed anger on pakistan amidst tension over pahalgam terror attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Spider-Man बनकर सड़क पर उतरा युवक, बारिश में संभाला ट्रैफिक; लोगों ने कहा- असली हीरो यही है
Jul 09, 2026 | 03:54 PMबरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Jul 09, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर की बदल जाएगी सूरत! सड़कों के चौड़ीकरण के लिए CM फडणवीस से 1510 करोड़ रुपए की भारी-भरकम मांग
Jul 09, 2026 | 03:51 PMEXCLUSIVE: सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया बेकसुर, तो भड़क उठीं राजा रघुवंशी की मां, कह डाली बड़ी बात
Jul 09, 2026 | 03:46 PMमंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
Jul 09, 2026 | 03:43 PMपुणे में बारिश से ST महामंडल को बड़ा झटका, 35% घटी कमाई, कई रूटों पर बस सेवा ठप
Jul 09, 2026 | 03:41 PMक्या NDA में जाएंगे शरद पवार? संजय राउत बोले, उनकी विचारधारा पर शक नहीं, लेकिन शिंदे को सम्मान देना गलत
Jul 09, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














