- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gautam Gambhir And Some Players Of Indian Test Team Will Travel On 6 June For England
इंग्लैंड दौरे के लिए 6 जून को रवाना होगी भारतीय टीम, गौतम गंभीर के साथ जाएंगे ये खिलाड़ी
भारत के अगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए 6 जून को निकलेंगे। वहीं बाकी खिलाड़ी को एक छोटा ब्रेक मिलेगा। उसके बाद वो टीम के साथ जुड़ेंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारतीय टीम के साथ गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत का इंग्लैंड दौरा अगले महीने से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ कुछ खिलाड़ी 6 जून को भारत से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। वहीं बाकी खिलाड़ी आईपीएल 2025 में प्रतिबद्धताओं के अनुसार रवाना होंगे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि जिन खिलाड़ियों का अभियान लीग राउंड में खत्म हो जाएगा, वो गंभीर के साथ रवाना होंगे। जबकि अन्य खिलाड़ियों को इंग्लैंड जाने से पहले एक छोटा ब्रेक मिलेगा। क्योंकि आईपीएल का फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। जिसके बाद बाकी 10 या 12 को इंग्लैंड जाएंगे।
गौतम गंभीर पर ही होगी पूरी जिम्मेदारी
भारतीय टेस्ट टीम एक नए युग की ओर बढ़ रही है, जहां मुख्य कोच गौतम गंभीर अब पूरी तरह से लंबे प्रारूप की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस टेस्ट सीरीज से पहले भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इन बल्लेबाजों के ना होने से भारतीय टीम को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs ZIM मैच से खुलेगी टीम इंडिया की किस्मत, इस टीम की जीत से आसान हो जाएगी सेमीफाइनल की राह
T20 World Cup: अगले मैच में संजू सैमसन को मिल सकता है मौका, इन तीन फ्लॉप बल्लेबाजों में एक होगा बाहर
T20 World Cup: भारतीय कोच का बड़ा खुलासा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्यों अक्षर पटेल को नहीं मिला मौका?
‘टी20 मैच ऐसे नहीं खेला जाता…’ SA से मिली हार पर गुस्से लाल-पीले हुए सुनील गावस्कर, बल्लेबाजों की दी चेतावनी
नए टेस्ट के कप्तान का ऐलान जल्द
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान की घोषणा जल्द की जाएगी। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित और कोहली की गैरमौजूदगी में कौन खिलाड़ी टीम की कमान संभालेगा। दोनों दिग्गजों के अनुभव, नेतृत्व और बल्ले से योगदान को देखते हुए उनकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।
इस बीच आगामी इंग्लैंड दौरे को लेकर तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सहयोगी स्टाफ इस समय भारत में नहीं है और उनके सीधे इंग्लैंड में टीम से जुड़ने की संभावना है। वहीं, भारत ए टीम की घोषणा इस सप्ताह की शुरुआत में अपेक्षित थी, लेकिन आईपीएल के कार्यक्रम में आए बदलावों के चलते चयन समिति को अपनी योजना में फेरबदल करना पड़ा है।
पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत 20 जून से हेडिंग्ले में होगा। उसके बाद अगला मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। वहीं तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाएगा। चौथा ओल्ड ट्रैफर्ड और पांचवां द ओवल में खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों का कार्यक्रम
| टेस्ट मैच | तिथि | स्थान |
|---|---|---|
| 1st टेस्ट | 20-24 जून, 2025 | हेडिंग्ले, लीड्स |
| 2nd टेस्ट | 2-6 जुलाई, 2025 | एडगबास्टन, बर्मिंघम |
| 3rd टेस्ट | 10-14 जुलाई, 2025 | लॉर्ड्स, लंदन |
| 4th टेस्ट | 23-27 जुलाई, 2025 | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
| 5th टेस्ट | 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 | द ओवल, लंदन |
Gautam gambhir and some players of indian test team will travel on 6 june for england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जयपुर की शादी में स्टेज से दुल्हन का पर्स चोरी, भीड़ के बीच वारदात का वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 06:37 PMराहुल गांधी से मिले कोटद्वार वाले ‘मोहम्मद’ दीपक, कहा- मुलाकात के बाद चार गुना बढ़ी हिम्मत
Feb 23, 2026 | 06:37 PMबिना नंबर प्लेट दौड़ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर, कोहमारा-डोंगरगांव क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन
Feb 23, 2026 | 06:36 PM‘धुरंधर 2’ में इस एक्टर की हुई एंट्री! क्या यही हैं ‘बड़े साहब’, 27 किरदारों की लिस्ट से खुला राज?
Feb 23, 2026 | 06:35 PMसाउथ अफ्रीका का आगामी शेड्यूल जारी, सितंबर 2026 से जनवरी 2027 तक तीनों फॉर्मेट में होगी मेजबानी
Feb 23, 2026 | 06:30 PMमध्य रेलवे में बड़ा बदलाव: अरविंद मलखेड़े बने नए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, जानें उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 06:28 PMसरकारी बैंक की नौकरी से तंग आई महिला ने दिया इस्तीफा, वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














