-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- England Cricket Appoints Tim Southee As Ahead Of India Test Series
इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज से पहले ही भारत को हराने का बनाया ये प्लान, इस दिग्गज खिलाड़ी को किया टीम में शामिल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को अपने खेमे में शामिल किया है। इंग्लैंड ने साउदी को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।

टिम साउदी (फोटो-सोशल मीडिया)
लंदन: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा अगले महीने से शुरू होगा। इंग्लैंड में भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड ने अपनी कमर कस ली है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को अपने साथ जोड़ लिया है। टिम साउदी को एक खास पद दिया गया है।
भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टिम साउदी को इंग्लैंड का विशेषज्ञ कौशल सलाहकार नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे की शुरुआत 20 जून से लीड्स में पहले टेस्ट के साथ करेगी। यह दौरा 31 जुलाई से चार अगस्त तक ओवल में होने वाले पांचवें टेस्ट के साथ खत्म होगा।
टिम साउदी ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से लिया था संन्यास
दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले साउदी इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय सत्र के शुरुआती मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे जो अगले बृहस्तिवार से ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट होगा। छत्तीस वर्षीय साउदी ने 107 टेस्ट मैच में 391 विकेट, 161 वनडे मैच में 221 विकेट और 126 टी20 मैच में 164 विकेट हासिल किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
ओल्ड ट्रैफर्ड में आया जैकब बेथेल का तूफान! इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
IND vs ENG 2nd T20: भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
ईसीबी ने एक बयान में कहा कि दुनिया भर में विभिन्न परिस्थितियों और सभी प्रारूपों में खेलने के अपने विशाल अनुभव के साथ वह खिलाड़ियों को अहम जानकारी प्रदान करेंगे। सलाहकार की भूमिका के बाद वह बर्मिंघम फीनिक्स के लिए ‘द हंड्रेड’ में खेलना शुरू करेंगे।
ऐसा है इंडिया और इंग्लैंड का टेस्ट शेड्यूल
इस सीरीज का पहला मैच 20 जून से 24 जून तक खेला जाएगा। यह मुकाबला लीड्स में आयोजित होना है। टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से 6 जुलाई तक खेला जाएगा। यह मैच बर्मिंघम में आयोजित होगा। तीसरा मैच 10 जुलाई से 14 जुलाई तक लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। चौथा मैच 23 जुलाई से आयोजित होगा। यह मुकाबला मेनचेस्टर में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से खेला जाएगा। यह मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जाएगा।
विराट कोहली खेलना चाहते थे टेस्ट क्रिकेट, लेकिन BCCI ने….पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया दावा
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों का कार्यक्रम
| टेस्ट मैच | तिथि | स्थान |
|---|---|---|
| 1st टेस्ट | 20-24 जून, 2025 | हेडिंग्ले, लीड्स |
| 2nd टेस्ट | 2-6 जुलाई, 2025 | एडगबास्टन, बर्मिंघम |
| 3rd टेस्ट | 10-14 जुलाई, 2025 | लॉर्ड्स, लंदन |
| 4th टेस्ट | 23-27 जुलाई, 2025 | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
| 5th टेस्ट | 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 | द ओवल, लंदन |
England cricket appoints tim southee as ahead of india test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
Jul 09, 2026 | 06:39 PM14 साल से कर रही हूं न्याय का इंतजार, स्मृति ईरानी ने सुनाया किस्सा, बोली- सत्ता में रही लेकिन कभी भी…
Jul 09, 2026 | 06:38 PMजाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
Jul 09, 2026 | 06:23 PMयोगिनी एकादशी 2026: इस रहस्यमयी व्रत कथा का पाठ बदल सकता है आपका भाग्य, मिट सकते हैं जन्मों के पाप
Jul 09, 2026 | 06:23 PMजेल में बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए गरिमा की बात नहीं, निदा खान की बेल पर कोर्ट का तर्क
Jul 09, 2026 | 06:21 PMAbhijeet Dipke Viral Video: ‘सर, सर, सर…’ पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते दिखे अभिजीत दीपके, हाथ-पैर पकड़े
Jul 09, 2026 | 06:21 PM‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
Jul 09, 2026 | 06:17 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














