- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammad Kaif Says Virat Kohli Wanted To Play Test Cricket But Bcci
विराट कोहली खेलना चाहते थे टेस्ट क्रिकेट, लेकिन BCCI ने….पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया दावा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने कहा कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते थे। लेकिन उन्हें बीसीसीआई और चयनकर्ताओं का साथ नहीं मिला। जिस कारण उन्हें संन्यास लेना पड़ा।

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: विराट कोहली ने 12 मई को संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा के संन्यास लेते ही विराट कोहली की भी संन्यास की खबरें सामने आने लगी थी। जिसके बाद विराट ने उस खबर पर मुहर लगा दी।
विराट कोहली के संन्यास के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने दावा किया है कि विराट कोहली को बीसीसीआई का साथ और समर्थन नहीं मिला। जिसके बाद उन्हें तुरंत प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा। कैफ ने कहा कि वो इस प्रारुप को खेलना जारी रखना चाहते थे।
कैफ ने कहा कि मुझे लगता है कि वह इस प्रारूप में खेलना जारी रखना चाहता था। बीसीसीआई के साथ कुछ आंतरिक बातचीत हुई होगी, चयनकर्ताओं ने पिछले 5-6 वर्षों में उसके प्रदर्शन का हवाला दिया होगा और उसे बताया होगा कि टीम में उसका स्थान अब नहीं रह गया है। हमें कभी पता नहीं चलेगा कि क्या हुआ, यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है कि पर्दे के पीछे वास्तव में क्या हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
संन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
ट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
विराट इंग्लैंड दौरे पर जाना चाहते थे
उन्होंने आगे कहा कि आखिरी समय में लिए गए इस फैसले को देखते हुए मुझे लगता है कि वह इंग्लैंड दौरे के लिए वापसी करने को तैयार था। इस दौरान उसन घरेलू क्रिकेट रणजी ट्रॉफी भी खेला। पिछले कुछ हफ्तों में हुए घटनाक्रमों को देखते हुए, उसे बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से वह समर्थन नहीं मिला जिसकी उसे उम्मीद थी, जो उसे नहीं मिला।
ऑस्ट्रेलिया के दौरे ने कोहली का ग्राफ तेजी से गिराया
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 9 पारियों में 190 रन बनाए। जिस कारण भारत को 3-1 से सीरीज गंवानी पड़ी। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी आया। उसके बावजूद वो 8 पारियों में केवल 90 रन ही बना सके। कैफ ने इसको लेकर कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने की जल्दी में कोहली का टेस्ट करियर तेजी से गिर रहा है।
विराट कोहली का टेस्ट करियर
कोहली ने अपने 14 साल की टेस्ट करियर में 123 मैचों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने इस फॉर्मेट में 30 शतक भी बनाए। उनका यह फैसला भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के ठीक पांच दिन बाद आया है।
Mohammad kaif says virat kohli wanted to play test cricket but bcci
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
May 26, 2026 | 08:22 PMदेश की सबसे धनी मनपा जारी करेगी ग्रीन बॉन्ड्स ! पहले चरण में 950 करोड़ रुपए जुटाएगी बीएमसी, सलाहकार नियुक्ति
May 26, 2026 | 08:19 PM‘यूपी में सपा सरकार बनते ही केंद्र से गिर जाएगी मोदी सरकार’, अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
May 26, 2026 | 08:19 PMसागर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; सरकार के खिलाफ लगाए नारे
May 26, 2026 | 08:17 PM‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
May 26, 2026 | 08:05 PMसंन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
May 26, 2026 | 08:05 PMमहाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
May 26, 2026 | 07:59 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM












