- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Future Stars Chennai Super Kings Ayush Mhatre Urvil Patel Dewald Brevis
धोनी के बाद चेन्नई को मिले तीन फ्यूचर स्टार, विस्फोटक बल्लेबाजी से बना दिया ये रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 के आखिरी मुकाबले में इन तीनों बल्लेबाजों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। अब इन तीनों युवा बल्लेबाजों को टीम का भविष्य माना जा रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट

डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल और आयुष म्हात्रे (फोटो- सोशल मीडिया)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच सीजन का 67वां मुकाबला खेला गया। बता दें कि मुकाबला चेन्नई के सीजन का आखिरी मैच है। इस दौरान सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने गुजरात के खिलाफ इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर खड़ा कर दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में जीटी के खिलाफ 230 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। चेन्नई के लिए इस स्कोर तक पहुंचाने में तीन युवा बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई। आईपीएल 2025 के अंतिम मुकाबले में इन तीनों बल्लेबाजों के इस प्रदर्शन के बाद CSK का भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।
CSK को मिले तीन प्यूचर स्टार
आईपीएल 2025 में भले चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन खराब रहा हो, लेकिन आखिरी मुकाबले तक आते-आते टीम के लिए कुछ शुभ संकेत सामने आए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। चेन्नई के इस स्कोर को यहां तक पहुंचाने में आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल और डेवाल्ड ब्रेविस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
IPL 2026 CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगी बल्लेबाजी
IPL 2026: ‘पंजाब किंग्स के खिलाफ चलेगा संजू सैमसन का बल्ला’, भारत के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी
धोनी से माफी मांगता हूं…दिग्गज क्रिकेटर ने मानी अपने पिता की गलती, कई बार लगा चुके हैं ‘थाला’ पर गंभीर आरोप
आयुष म्हात्रे और उर्विल पटेल की विस्फोटक बल्लेबाजी
17 वर्षीय बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी आयुष ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। इस मैच में आयुष ने 200 की स्ट्राइक रेट के साथ 34 रन बनाए। इसके बाद उर्विल पटेल ने भी टीम की रन गति को कम नहीं होने दिया। उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए। इन दोनों की बदौलत टीम अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ी।
डेवाल्ड ब्रेविस ने 19 गेंद में पूरा किया अर्धशतक
आयुष म्हात्रे और उर्विल पटेल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी अंदाज में फिफ्टी लगाई। डेवाल्ड ब्रेविस ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। 19 ओवर के बाद 221 रन बनाए। इसके अलावा डेवोन कॉनवे ने भी शुरुआत में शानदार पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए।
Bats Blitz! 🦁💥#GTvCSK #WhistlePodu pic.twitter.com/fnVaATNekC — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 25, 2025
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सबसे तेज पचासा बनाने वाले…
चेन्नई ने बनाया ये रिकॉर्ड
आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल और डेवाल्ड ब्रेविस की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस के सामने 230 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई। इसके साथ ही चेन्नई के लिए ये आईपीएल 2025 का सबसे बड़ा स्कोर साबित हुआ। इससे पहले चेन्नई ने इस सीजन में इतना बड़ा स्कोर किसी भी टीम के खिलाफ खड़ा नहीं किया था।
Future stars chennai super kings ayush mhatre urvil patel dewald brevis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













