-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Former British Pm Rishi Sunak Enjoyed The India And England Match With His Father In Law
ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक ने ससुर के साथ भारत और इंग्लैंड के मैच का लिया मजा, दोनों टीमों के कप्तानों से की मुलाकात
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पांचवें टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 150 रनों हराकर बड़ी जीत हासिल की। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 4-1 से मुकाबले को जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी मौजूद रहे।

ऋषि सुनक (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 150 रनों हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने सीरीज को जीत के साथ खत्म किया। इसके साथ भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 4-1 से मुकाबले को जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस मैच में इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी पहुंचे थे।
पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। उनके साथ उनके ससुर नारायण मूर्ति और अन्य बड़े नाम भी मौजूद थे। इस मैच में महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी सहित कई नामचीन लोग मौजूद रहे। पांचवें टी20 मुकाबले के बाद ऋषि सुनक ने एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट किया। उन्होंने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी।
Tough day for England at the Wankhede but I know our team will come back stronger. Congratulations to Team India on the win. Despite the result, it was an honour to meet @josbuttler and @surya_14kumar before the match and a pleasure to watch the cricket with my father-in-law. pic.twitter.com/m2nzQbFujG — Rishi Sunak (@RishiSunak) February 2, 2025
इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ने ससुर के साथ वानखेड़े में मैच का मजा लिया
पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि वानखेड़े में इंग्लैंड के लिए कठिन दिन था, लेकिन मुझे पता है कि हमारी टीम और मजबूत होकर वापसी करेगी। टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई।” सुनक ने मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तानों सूर्यकुमार यादव और जोस बटलर से भी बातचीत की और दोनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि परिणाम के बावजूद मैच से पहले जोस बटलर और सूर्यकुमार यादव से मिलना सम्मान की बात थी। अपने ससुर के साथ क्रिकेट देखना और खुशी की बात थी।
मैच का हाल
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 135 रनों की पारी खेली। उसके अलावा तिलक वर्मा ने 24, शिवम दुबे ने 30 और अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के लिए कार्स ने 3, वुड ने 2, आर्चर ने 1, आदिल रशीद ने 1 और ओवर्टन ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
IND vs ENG: आखिर क्यों हारी टीम इंडिया? इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के 5 बड़े कारण आए सामने
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की हालत खराब, चार साल बाद T20 लिस्ट में छिनी नंबर-1 की कुर्सी
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम महज 97 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने 55 और जेकब बेथल ने 10 रन बनाए। उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3, अभिषेक शर्मा ने 2, शिवम दुबे ने 2, वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट चटकाए और मुकाबले को 150 रनों से जीत लिया।
Former british pm rishi sunak enjoyed the india and england match with his father in law
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अगले 5 साल में बदलेगी देश की किस्मत! हर 5 में से 2 परिवारों की सालाना कमाई होगी ₹8 लाख के पार, जानें कैसे
Jul 13, 2026 | 12:33 PMवर्धा के गणेशपुर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, BSF जवान पति सहित 8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Jul 13, 2026 | 12:33 PM‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PMPawan Kalyan Health Update: अस्पताल में पवन कल्याण से मिले चंद्रबाबू नायडू, पत्नी ने बताया हाल
Jul 13, 2026 | 12:31 PMसिर्फ इंसानों के लिए नहीं, अब कुत्तों की पसंद के रंगों में आएगी कार; प्यूजो का ये फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Jul 13, 2026 | 12:28 PMअजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी
Jul 13, 2026 | 12:24 PMमेसी को रोकना मुश्किल नहीं… FIFA सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का बड़ा दावा, 21 साल बाद होगी आमने-सामने
Jul 13, 2026 | 12:23 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM














