- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026 Surykumar Yadav Press Conference Super 8 Ind Vs Sa
टॉस जीतें या हारें…सूर्या ने कर लिया है फैसला! SA के खिलाफ मुकाबले से पहले कप्तान का मास्टरप्लान तैयार
IND vs SA: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का बचाव करते हुए कहा कि टीम उनके साथ है। उन्होंने साउथ अफ्रीका मैच से पहले मिडिल ओवरों में समझदारी और तेज बल्लेबाजी पर जोर दिया।
- Written By: संजय बिष्ट

सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA, Super-8 Match T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले अहम मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने टीम की रणनीति, युवा खिलाड़ियों के फॉर्म और मैच परिस्थितियों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। कप्तान ने साफ किया कि टीम संतुलित और निडर क्रिकेट खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
अभिषेक शर्मा को पूरा समर्थन
लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट होने के बावजूद अभिषेक शर्मा को लेकर टीम प्रबंधन का भरोसा कायम है। सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट कहा कि टीम अपने युवा बल्लेबाज के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब अभिषेक लय में होते हैं तो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। कप्तान के मुताबिक टीम की अपेक्षा है कि वह अपनी स्वाभाविक आक्रामक शैली में खेलें। यदि वह रन बनाते हैं तो टीम को फायदा होगा और यदि नहीं, तो बाकी बल्लेबाज जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। सूर्या ने यह भी याद दिलाया कि पिछले साल अभिषेक ने अहम योगदान दिया था और अब टीम की बारी है कि उसे समर्थन दे।
तिलक वर्मा पर भरोसा और मिडिल ओवरों की योजना
सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा को लेकर भी सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने माना कि तिलक अपनी हालिया पारियों से संतुष्ट नहीं होंगे, लेकिन नंबर तीन पर उनकी प्रतिभा और क्षमता पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। कप्तान ने टीम की बल्लेबाजी रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत सिर्फ बेफिक्र हिटिंग पर निर्भर नहीं रहेगा। अगर शुरुआती विकेट जल्दी गिरते हैं तो 7 से 15 ओवरों के बीच समझदारी से खेलना जरूरी होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम के पास इतना दम है कि आखिरी पांच ओवरों में तेजी से 60 से 70 रन जोड़े जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs SA Live Streaming: कैसे भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में देखें? ये है लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म पर कप्तान सूर्या का बयान, कहा- मुझे उन टीमों की चिंता जो अब उसके सामने आएंगी
IND vs SA Pitch Report: बल्लेबाज का रहेगा बोलबाला या फिर गेंदबाज रहेंगे हावी, जानें क्या कहता है पिच का मिजाज?
T20 World Cup: सुपर-8 से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा खुलासा, श्रीलंका को लेकर कही ये बात
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म पर कप्तान सूर्या का बयान, कहा- मुझे उन टीमों की चिंता जो अब उसके सामने आएंगी
टॉस और ओस को लेकर स्पष्ट संदेश
अहमदाबाद में अक्सर दूसरी पारी में ओस को निर्णायक कारक माना जाता है, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने इसे ज्यादा महत्व नहीं दिया। उनका मानना है कि यदि पहली पारी में प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा कर दिया जाए तो गेंदबाज किसी भी लक्ष्य का बचाव करने में सक्षम हैं। कप्तान ने कहा कि टीम इंडिया के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो हर परिस्थिति में खुद को ढाल सकते हैं। उनका आत्मविश्वास साफ दर्शाता है कि भारतीय टीम किसी भी चुनौती के लिए तैयार है।
T20 world cup 2026 surykumar yadav press conference super 8 ind vs sa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बारात से पहले अंधेरे में डूबा बिजनौर का शादी घर, बिना सूचना बिजली काटने का आरोप
Feb 21, 2026 | 08:19 PMपीएम मोदी ने बताया 21वीं सदी का ‘नया पावर गेम’…ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर प्लांट का किया शिलान्यास
Feb 21, 2026 | 08:17 PMवृक्षों की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ तपोवन में उपवास, पर्यावरण प्रेमियों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
Feb 21, 2026 | 08:14 PMशिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी, सोफी शाइन के साथ लिए सात फेरे; युजवेंद्र चहल के डांस का वीडियो वायरल
Feb 21, 2026 | 08:09 PMबुलढाणा के युवती की नासिक में गला रेतकर हत्या, चरित्र पर संदेह के चलते प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम
Feb 21, 2026 | 08:04 PMवर्धा में आवारा पशुओं का आतंक, प्रशासन की कार्रवाई कागजों तक सीमित, नागरिकों में हादसे का खौफ
Feb 21, 2026 | 08:02 PMखान परिवार के मुश्किल वक्त में साथ खड़ी एक्स बहू मलाइका, सुसर से पहुंचीं मिलने, तलाक के बाद भी कायम है रिश्ता
Feb 21, 2026 | 08:00 PMवीडियो गैलरी

हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM














