- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Faf Du Plessis Became First Player To Score Three Centuries In Mlc
उम्र 40 और कातिल कारनामे, MLC में फाफ डु प्लेसिस ने कुछ ऐसे रच दिया इतिहास
फाफ डु प्लेसिस इस वक्त 40 साल के हो चुके हैं। उम्र के इस पढ़ाव में भी उनका बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने MLC 2025 में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
- Written By: संजय बिष्ट

फाफ डु प्लेसिस (फोटो- सोशल मीडिया)
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस इस वक्त 40 साल के हो चुके हैं। उम्र के इस पढ़ाव में भी डु प्लेसिस का बल्ला आग उगल रहा है। वो मेजर क्रिकेट लीग 2025 में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। फाफ ने टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यूयॉर्क के बीच खेले गए मुकाबले में तूफानी अंदाज में अपना शतक पूरा किया।
इस मुकाबले में डु प्लेसिस ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 103 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट जगत में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित भी कर दिया। आईए आज उनके इसी रिकॉर्ड के बारे में चर्चा करते हैं।
फाफ डु प्लेसिस ने रचा इतिहास
फाफ डु प्लेसिस अब MLC में 3 शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन चुके हैं। इस मुकाबले से पहले उनके इस लीग में दो शतक थे। लेकिन अब डु प्लेसिस के नाम क्रिकेट की इस लीग में तीन शतक हो चुके हैं। अब वो MLC में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। 2025 के इस सीजन में डु प्लेसिस ने ये दूसरा शतक लगाया है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
इससे पहले उन्होंने फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्न के खिलाफ हुए मुकाबले में बेहतरीन अंदाज में शतक लगाया था। फाफ डु प्लेसिस के अलावा इस लीग में अब तक किसी भी खिलाड़ी ने तीन बार शतक नहीं लगाया है। अगर बात करें कैरेबियाई खिलाड़ी निकोलस पूरन की तो उनके नाम दो शतक हैं। इसके अलावा फिन एलन ने भी यहां पिर दो शतक जड़े हैं।
आईपीएल 2025 में थे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा
आईपीएल 2025 में फाफ डु प्लेसिस ने ज्यादा रन नहीं बनाए थे। इस सीजन वो अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। नॉकआउट मुकाबले में उन्होंने अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी भी की थी, लेकिन वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
लीड्स में हार के बाद बर्मिंघम टेस्ट के दौरान Team India में होंग ये तीन बदलाव?
वहीं, मेजर क्रिकेट लीग 2025 में उनका बल्ला आग उगल रहा है। अबतक इस सीजन में उन्होंने टेक्सास सुपर किंग्स के लिए कुल 7 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 317 रन बनाए हैं। इस दौरान डु प्लेसिस का का औसत 52.83 का और स्ट्राइक रेट 180 के करीब है।
Faf du plessis became first player to score three centuries in mlc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: पेपर लीक, महंगाई के प्रति रोष, इन दिनों चर्चा में कॉकरोच
May 25, 2026 | 06:43 AMSunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
May 25, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 25 मई LIVE: चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ महंगा
May 25, 2026 | 06:26 AMNagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
May 25, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM













