IND vs SA: जसप्रीत बुमराह की मैजिकल इनस्विंगर ने मचाया कोहराम, क्विंटन डिकॉक के उड़े होश, उड़ गया स्टंप्स

Jasprit Bumrah: अहमदाबाद में भारतीय गेंदबाजों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। 5 ओवर में तक टीम इंडिया के गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के तीन बड़े बल्लेबजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
IND vs SA: जसप्रीत बुमराह की मैजिकल इनस्विंगर ने मचाया कोहराम, क्विंटन डिकॉक के उड़े होश, उड़ गया स्टंप्स
क्विंटन डिकॉक और जसप्रीत बुमराह (फोटो- @StarSportsIndia)
Published on: 
Updated on: 

IND vs SA, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक के सामने राउंड द विकेट गेंदबाजी शुरू की, जिससे साफ था कि उनका इरादा सीधे विकेट पर वार करने का है। ओवर की पांचवीं गेंद पर उनकी योजना कामयाब रही और भारत को शुरुआती विकेट मिल गया।

अंदर आती गेंद पर चूके डिकॉक

बुमराह की गेंद पिच पर पड़ने के बाद तेजी से अंदर की ओर आई। डिकॉक ने उसे सीधी गेंद समझकर लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग पूरी तरह गड़बड़ा गई। गेंद सीधे मिडिल और लेग स्टंप पर जा लगी और बेल्स बिखर गईं। डिकॉक सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया।

बुमराह के सामने डिकॉक का खराब रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह के खिलाफ खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता, लेकिन डिकॉक का रिकॉर्ड और भी कमजोर है। टी20 क्रिकेट में उन्होंने बुमराह की 27 गेंदों पर सिर्फ 29 रन बनाए हैं और तीन बार आउट हुए हैं। उनका औसत 10 से कम और स्ट्राइक रेट करीब 107 का है, जो उनकी परेशानी साफ दिखाता है।

5 ओवर के अंदर गंवाए 3 विकेट

साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत इस मैच में काफी खराब रही। 5 ओवर तक साउथ अफ्रीका ने 21 रन के अंदर 3 बड़े विकेट खो दिए। जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ही ओवर में क्विंटन डिकॉक को पवेलियन भेजा। इसके बाद तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने कप्तान एडन मार्करम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, इसके ठीक अगले यानी चौथे ओवर में फिर जसप्रीत बुमराह ने रियान रिकल्टन को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीकी टीम ने 9.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीकी टीम: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

Navbharat Live
navbharatlive.com