10वीं के छात्र ने कॉपी में रखे 200 रुपये और लिखी शायरी, वीडियो हुआ वायरल

Student Kept Money in Copy : 10वीं के छात्र ने गणित की कॉपी में 200 रुपये का नोट रखकर शायरी लिखी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।
A Class 10 student kept ₹200 in his answer sheet with a funny shayari, and the video went viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Exam Answer Sheet Viral Video : एग्जाम के समय कई छात्र तनाव में अजीब और मजेदार तरीके अपनाते हैं। कोई शायरी लिख देता है, कोई इमोशनल अपील करता है तो कोई मजाकिया लाइनें जोड़ देता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी गणित की आंसर शीट में 200 रुपये का नोट रख दिया।

साथ ही उसने मजेदार स्लोगन भी लिखे, जैसे- चल मेरी कॉपी गुरु के पास, इच्छा होगी तो करेगा पास।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कॉपी पर चिपकाया 200 रुपए का नोट

वीडियो को इंस्टाग्राम पर nocturnal_bird नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है कि जब 10वीं की गणित की कॉपी जांचने के लिए खोली गई तो अंदर से नोट गिर पड़ा। ऊपर शायरी लिखी थी- सर नंबर थोड़ा बढ़ा देना, दिल से दुआ मिलेगी… गणित में काम आती है मुझे, पर आपकी मेहरबानी याद रहेगी…”

आगे मजाकिया अंदाज में लिखा गया कि छात्र ने सवाल तो हल नहीं किए, लेकिन “सेटिंग” फुल कॉन्फिडेंस से ट्राई कर ली। अलजेब्रा जीरो, पर एटीट्यूड हीरो” जैसी लाइनें भी कॉपी में लिखी बताई गई हैं। वीडियो में टीचर भी हैरान नजर आते हैं।

वीडियो देख लोगों को आई हंसी

इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने कमेंट किया, “पास कर दो सर।” वहीं कई यूजर्स हंसी वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हालांकि, इस तरह की हरकत को लेकर कई लोग यह भी कह रहे हैं कि परीक्षा एक गंभीर प्रक्रिया है और इसमें ईमानदारी बेहद जरूरी है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com