इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, मैनचेस्टर टेस्ट में 35 साल के खिलाड़ी को मिला मौका

England Announce Playing 11 vs India: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस टीम में एक बदलाव किया गया है।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, मैनचेस्टर टेस्ट में 35 साल के खिलाड़ी को मिला मौका
इंग्लैंड की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

England Announce Playing 11 vs India: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेले जाने वाले मुकाबले में इंग्लैंड ने शोएब बशीर की जगह 35 वर्षीय लियाम डॉसन को शामिल किया है। टीम ने एकमात्र बदलाव यही किया है। लॉर्ड्स में शोएब बशीर को चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

बशीर ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा की बॉल को पकड़ने की कोशिश करते समय अपनी बाएं हाथ की एक उंगली तोड़ ली। इसके बावजूद वह मैदान में डटे रहे और आखिर में मोहम्मद सिराज का आखिरी विकेट लेकर इंग्लैंड की 22 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। लेकिन अब उनकी सर्जरी हो चुकी है और वे कुछ हफ्तों तक नहीं खेल पाएंगे।

डॉसन ने जैक लीच और रेहान अहमद, जेकेब बेथेल जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड की टीम में जगह बनाई है। वहीं इंग्लैंड ने गस एटकिंसन को अभी टीम ने शामिल नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि वह हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर चुके हैं।

जोफ्रा आर्चर ने अपनी जगह बरकरार रखी

लॉर्ड्स में वापसी के बाद
जोफ्रा आर्चर ने अंतिम एकादश में अपनी जगह बरकरार रखी है। जोफ्रा आर्चर ने लॉर्ड्स चार बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी। उन्होंने दोनों पारियों में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आउट करके विपक्षी टीम को पहला झटका दिया था। डॉसन के अलावा बाकी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com