-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jofra Archer Record In Test Cricket 42 Wickets In 13 Matches
13 टेस्ट में 42 विकेट, इंग्लैंड के लिए ऐसा रहा है जोफ्रा आर्चर का रिकॉर्ड
- Written By: उज्जवल सिन्हा
इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अभी तक 13 मैचों में कुल 42 विकेट चटकाए हैं। आर्चर अब चार साल के बाद इंग्लैंड के लिए टेस्ट में कोई मुकाबला खेलने जा रहे हैं।

जोफ्रा आर्चर (फोटो-सोशल मीडिया)
लॉर्ड्स: भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। लॉर्ड्स में भारतीय टीम जोफ्रा आर्चर का सामना करेगी। आर्चर की टेस्ट टीम में वापसी चार साल बाद हो रहा है। 2021 के बाद आर्चर का यह पहला मुकाबला होगा, जो लॉर्डस में 10 से 14 जनवरी तक खेला जाएगा।
2019 एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले जोफ्रा आर्चर ने अब तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं और 42 विकेट लिए हैं। 2019 एशेज में उन्होंने अपनी तेज गति और स्टीव स्मिथ को आउट करके सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन उसके बाद वो अपना वहीं प्रदर्शन बरकरार नहीं रख पाए। आर्चर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच में फरवरी 2021 में भारत के खिलाफ खेला था।
काउंटी खेलकर की टीम में वापसी
आर्चर ने 22 से 25 जून तक चेस्टर-ले-स्ट्रीट में डरहम के खिलाफ ससेक्स के लिए अपने लाल गेंद के वापसी मैच में प्रभावित करने के बाद भारत के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाई। आर्चर ने पहली पारी में 18 ओवर गेंदबाजी की और 32 रन देकर एक विकेट लिया।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
13 टेस्ट में 42 विकेट
आर्चर ने इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट खेले हैं और 24 पारियों में उन्होंने 42 विकेट लिए हैं। उन्होंने टेस्ट में तीन बार पारी में 5 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2019 में 22 से 25 अगस्त तक हेडिंग्ले में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 17.1 ओवर में 45 रन देकर 6 विकेट है। वहीं बल्लेबाजी में आर्चर ने 20 पारियों में 155 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30 रन है।
इन टीमों के खिलाफ खेले हैं टेस्ट
आर्चर ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट और भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो-दो और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला है। उन्होंने आठ पारियों में 22 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट किया है और भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ चार-चार विकेट लिए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में जोफ्रा आर्चर का रिकॉर्ड
| विपक्षी टीम | मैच | विकेट्स | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | रन | औसत | सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
|---|---|---|---|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया | 4 | 22 | 6/45 | 48 | 6.85 | 15 |
| भारत | 2 | 4 | 2/75 | 16 | 4.00 | 11 |
| न्यूज़ीलैंड | 2 | 2 | 1/75 | 42 | 14.00 | 30 |
| पाकिस्तान | 2 | 4 | 3/59 | 16 | 16.00 | 16 |
| दक्षिण अफ्रीका | 1 | 6 | 5/102 | 7 | 3.50 | 4 |
| वेस्टइंडीज | 2 | 4 | 3/45 | 26 | 8.66 | 24 |
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, आर्चर की हुई 4 साल बाद वापसी
आर्चर ने अपना पहला टेस्ट 2021 में भारत के खिलाफ 5 से 9 फरवरी तक चेन्नई में खेला और पहली पारी में दो और दूसरी पारी में एक विकेट लिया। भारत के खिलाफ उनका दूसरा और आखिरी टेस्ट 2021 में 24 से 25 फरवरी तक अहमदाबाद में था और उस मैच में उन्होंने पहली पारी में शुभमन गिल का विकेट लिया था।
Jofra archer record in test cricket 42 wickets in 13 matches
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी? विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त, जानें तिथि
Jun 28, 2026 | 06:59 AMनागपुर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से मिली राहत
Jun 28, 2026 | 06:59 AMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आर-पार! अमेरिका ने 24 घंटे में दूसरी बार ढाया ईरान पर कहर, ड्रोन सेंटर और रडार तबाह
Jun 28, 2026 | 06:48 AMIMD का रेड अलर्ट! इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक
Jun 28, 2026 | 06:47 AMGrah Gochar 2026: जून के आखिरी सप्ताह में बुध होंगे वक्री, बाजार, बारिश और व्रत-त्योहार पर पड़ेगा बड़ा असर
Jun 28, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 28 जून LIVE: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे
Jun 28, 2026 | 06:24 AMBirthday Horoscope 28 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें नेतृत्व क्षमता और स्वभाव के राज
Jun 28, 2026 | 06:10 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














