-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Nasser Hussain Says Dawson At Number Eight Can Strengthen England Lower Order
मैनचेस्टर टेस्ट से पहले नासिर हुसैन का बड़ा दावा, डॉसन के जुड़ते ही इंग्लैंड…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में लियाम डॉसन को नंबर-8 पर बल्लेबाजी के लिए उतारना इंग्लैंड के निचले क्रम को मजबूत करेगा और टीम को फायदा होगा।

इंग्लैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे चल रही है। लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने 22 रनों से मुकाबला जीता। इसके साथ इंग्लैंड अब सीरीज को जीतने का प्रबल दावेदार भी हो गया है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने लियाम डॉसन को शामिल करने को लेकर कहा कि अगर डॉसन 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तो इंग्लैंड की बल्लेबाजी और मजबूत हो जाएगी।
35 वर्षीय लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने आखिरी बार जुलाई 2017 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच खेला था। शोएब बशीर के लॉर्ड्स में चोटिल होने के बाद टीम में उनकी वापसी हुई है। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट को 22 रनों से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। दोनों देशों के बीच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है।
डेली मेल के कॉलम में नासिर हुसैन ने क्या लिखा?
हुसैन ने बुधवार को ‘डेली मेल’ के लिए अपने कॉलम में लिखा कि शोएब बशीर के लिए दुख हो रहा है, लेकिन खेल की यही प्रकृति है। एक खिलाड़ी की चोट, दूसरे खिलाड़ी के लिए रास्ता खोल देती है। डॉसन के पास साबित करने का मौका है कि वह न सिर्फ गेंद, बल्कि अपने हरफनमौला खेल से भी कितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
डॉसन के जुड़ने से मजबूत हुआ निचला क्रम
नासिर हुसैन ने कहा कि अगर डॉसन नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं, तो यह एक बेहद मजबूत निचले क्रम की शुरुआत हो सकती है। नंबर 9 पर टेस्ट शतक जमा चुके गस एटकिंसन और नंबर 10 पर लॉर्ड्स में शानदार बल्लेबाजी करने वाले ब्राइडन कार्स की उपस्थिति इसे और मजबूत बनाती है।
लीच को अब नहीं मिलेगा मौका
पूर्व कप्तान ने का मानना है कि डॉसन का चयन इस बात का एक बड़ा संकेत है कि इंग्लैंड बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच को अब मौका नहीं देना चाहता, जिन्होंने अक्टूबर 2024 में आखिरी बार टेस्ट खेला था। यह स्पष्ट है कि इंग्लैंड जैक लीच से आगे बढ़ चुका है। लीच और बेन स्टोक्स के बीच अच्छे संबंध हैं, लेकिन उनमें डॉसन जैसे हरफनमौला गुण नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: जो रूट के सिर सजा नंबर-1 का ताज, ICC रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को हुआ नुकसान
हुसैन ने आगे कहा कि यह तब महत्वपूर्ण हो सकता है, जब इंग्लैंड तय कर ले कि इस सर्दी में ऑस्ट्रेलिया में किन स्पिन गेंदबाजों को ले जाना है। आपको वहां सफल होने के लिए मजबूती की जरूरत होती है और डॉसन में यह भरपूर है। यह उस समय अहम साबित हो सकता है, जब इंग्लैंड इस सर्दी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए स्पिन गेंदबाजों को चुनेगा। ऑस्ट्रेलिया में सफलता के लिए मजबूत जज्बे की जरूरत होती है। डॉसन के पास इस जज्बे की कोई कमी नहीं है। (आईएएनएस)
Nasser hussain says dawson at number eight can strengthen england lower order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
Jun 21, 2026 | 06:37 PMनीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
Jun 21, 2026 | 06:32 PMलोनावला की वादियों में बरसीं खुशियां, झमाझम बारिश से गुलजार हुआ मौसम, प्रकृति की गोद में लौटे सैलानी
Jun 21, 2026 | 06:31 PMन कंपनी, न कारोबार! पंचर दुकानदार के नाम पर 28 करोड़ का जीएसटी बकाया? परिवार ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
Jun 21, 2026 | 06:22 PMभारत में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी, सिर्फ 2 घंटे में तय होगी दिल्ली से लखनऊ की दूरी
Jun 21, 2026 | 06:11 PMछिंदवाड़ा में लव जिहाद की शिकार हुई युवती, पैसो और धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव; जानें पूरा मामला
Jun 21, 2026 | 06:11 PMTushar Mehta: तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने 3 साल और बढ़ाया कार्यकाल
Jun 21, 2026 | 06:07 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














