-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Dinesh Karthik Will Play Sa20 Cricket Tournament In South Africa For Paarl Royals
RCB के बल्लेबाजी कोच साउथ अफ्रीका के लीग में मचाएंगे धमाल, जैक कैलिस ने कहा- इस टूर्नामेंट में कई भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक साउथ अफ्रीका 20 लीग में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। दिनेश कार्तिक पहली बार इस टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहे हैं।

दिनेश कार्तिक (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एवं आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक साउथ अफ्रीका 20 लीग में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। दिनेश कार्तिक पहली बार इस टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहे हैं। जिसको लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक कैलिस ने कहा कि कार्तिक के खेलने से इस लीग में कई और भारतीय खिलाड़ी भी जुडे़ंगे। एसए 20 में कार्तिक पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलेंगे।
कार्तिक साउथ अफ्रीका 20 लीग में शामिल होने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे। इस साल के शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। संन्यास की घोषणा करने के बाद वो पूरे देश में कहीं का लीग खेल सकता है। कार्तिक को जोस बटलर की जगह टीम में शामिल किया गया है। जोस बटलर इस सीजन में साउथ अफ्रीका 20 लीग नहीं खेलेंगे।
खेल जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
‘काफी गर्मी थी और वे पूरे मैदान में दौड़ रहे थे’, विराट कोहली की फिटनेस के मुरीद हुए टिम डेविड
Dinesh Karthik ने इस खिलाड़ी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- लंबे समय तक भारतीय टीम ने नहीं रख सकेंगे बाहर
MS Dhoni से लेकर विराट कोहली तक, IPL इतिहास में इन खिलाड़ियों के नाम है सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
शर्मनाक…RCB की पहली जीत के बाद फिल सॉल्ट का कमेंट हुआ वायरल, दिनेश कार्तिक की पोस्ट पर जताई नाराजगी
एसए20 के एंबेसडर कैलिस ने वर्चुअल बातचीत के दौरान कहा, ‘‘भारत से स्तरीय खिलाड़ियों का आना शानदार है। उम्मीद करता हूं कि यह कई और भारतीयों के आने की शुरुआत होगी।” भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मौजूदा नीति के अनुसार भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल सहित खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद ही विदेशी लीग में खेलने की स्वीकृति है।
कैलिस ने कहा, ‘‘हां, निश्चित रूप से उनका होना अच्छा होगा लेकिन स्पष्ट कारण यह है कि बीसीसीआई को अपने खिलाड़ियों का ध्यान रखना होगा इसलिए एक अच्छा संतुलन बनाना होगा। एसए20 ने जिस तरह से शुरुआत की है, उससे हम भाग्यशाली हैं। आईपीएल में शामिल प्रमुख फ्रेंचाइजी का समर्थन निश्चित रूप से हमारी मौजूदा लीग को पेश करने में बड़ा अंतर पैदा करता है।”
कैलिस ने कहा, ‘‘आईपीएल हमेशा नंबर एक पर रहेगा। लीग, खिलाड़ियों का स्तर, दर्शकों की भागीदारी – यह सब अलग स्तर पर हैं। इस समय किसी भी अन्य चीज से बहुत आगे हैं। हमारा लक्ष्य है कि किसी तरह हम आईपीएल के पास पहुंच सके। दर्शकों के लिए इस लीग को रोमांचक बनाना है। इम्पैक्ट प्लेयर को लेकर कहा कि नहीं यह नियम ऑलराउंडर के विकास में बाधा डालता है।”
खेल जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, मुझे इम्पैक्ट प्लेयर नियम पसंद नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि यह ऑलराउंडर से दूर ले जाता है। हम दक्षिण अफ्रीका में ऑलराउंडर तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं और यह नियम उस भूमिका को कम करता है। इसलिए मैं इसे एसए20 में नहीं देखना चाहूंगा।”
Dinesh karthik will play sa20 cricket tournament in south africa for paarl royals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














