Hong Kong Sixes: पाकिस्तानी टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन, इस देश को हराकर 14 साल बाद दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Hong Kong Sixes 2025 Final: दिनेश कार्तिक की कप्तानी में टीम इंडिया हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 में सिर्फ एक मैच जीत सकी, जबकि पाकिस्तान ने फाइनल में कुवैत को हराकर 14 साल बाद खिताब अपने नाम किया।
Hong Kong Sixes: पाकिस्तानी टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन, 14 साल बाद दर्ज की ऐतिहासिक जीत, इस टीम को चटाई धूल
पाकिस्तान ने कुवैत हराकर हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 के खिताब पर जमाया कब्जा (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Hong Kong Sixes 2025: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 टूर्नामेंट का समापन रोमांचक अंदाज में हुआ, जहां पाकिस्तान ने कुवैत को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया। यह जीत पाकिस्तान के लिए खास रही क्योंकि 14 साल बाद टीम ने इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है। टीम के लिए अब्बास अफरीदी हीरो साबित हुए, जिन्होंने फाइनल में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और टीम को जीत की राह पर पहुंचा दिया।

पाकिस्तान की धुआंधार बल्लेबाजी

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 6 ओवर में 135/3 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। अब्दुल समद ने 31 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं ख्वाजा नजफे ने तेज़ी से 6 गेंदों पर 22 रन बनाए। सबसे शानदार प्रदर्शन अब्बास अफरीदी का रहा, जिन्होंने महज 11 गेंदों में 52 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के जड़े। अफरीदी की इस धमाकेदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने विपक्षी टीम के सामने विशाल लक्ष्य खड़ा किया। वहीं माज सदाकत ने 3 गेंदों में 10 रन जोड़ते हुए टीम के स्कोर को 135 तक पहुंचाया।

पाकिस्तान ने आसान जीत दर्ज की

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुवैत की टीम 5.1 ओवर में 92 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सिर्फ अदनान इदरीस और मीत भावसार ने कुछ हद तक मुकाबला करने की कोशिश की। अदनान ने 8 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि मीत भावसार ने 12 गेंदों पर 33 रन जोड़े। हालांकि बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। बिलाल ताहिर 3 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए और पूरी टीम पाकिस्तान की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी।

भारत का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 में भारत की कप्तानी दिनेश कार्तिक ने की, लेकिन टीम खासा प्रभाव नहीं छोड़ सकी। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ डिएलएस नियम के तहत 2 रनों से एकमात्र जीत दर्ज की। इसके अलावा टीम को नेपाल, कुवैत और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारत का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया, जबकि पाकिस्तान ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

अब्बास अफरीदी की विस्फोटक बल्लेबाजी और टीम के संतुलित प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 में 14 साल बाद चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। इस जीत ने पाकिस्तान क्रिकेट को नई ऊर्जा दी है और टीम का आत्मविश्वास एक बार फिर चरम पर पहुंचा दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com