-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Paarl Royals Make Low Score Record In
SA20 में पार्ल रॉयल्स का शर्मनाक रिकॉर्ड, टूर्नामेंट में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बनी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Paarl Royals vs Sunrisers Eastern Cape: पार्ल रॉयल्स को SA20 2025-26 के तीसरे मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप से 137 रन से हार मिली। टीम 49 रन पर ऑलआउट हुई, एनरिक नॉर्किया ने 4 विकेट लिए।

पार्ल रॉयल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Paarl Royals vs Sunrisers Eastern Cape, 3rd Match: साउथ अफ्रीका क्रिकेट लीग (SA20) 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में पार्ल रॉयल्स को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। यह मुकाबला पार्ल में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप और पार्ल रॉयल्स के बीच खेला गया।
इस मुकाबला पार्ल रॉयल्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा। पार्ल रॉयल्स की टीम मात्र 49 रनों पर ऑलआउट हो गई और मुकाबले को 137 रनों से गंवा दिया। इस हार के साथ ही पार्ल रॉयल्स के नाम टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड जुड़ गया। सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने पहले खेलते हुए 186 रन बनाए। 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्ल रॉयल्स 49 रनों पर ही ढेर हो गई।
सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने बनाए 186 रन
सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जॉर्डन हर्मनन के 28 गेंद पर 62, क्विंटन डी कॉक के 24 गेंद पर 42, और मैथ्यू ब्रिट्जके के 23 गेंद पर 31 रनों की मदद से 4 विकेट पर 186 रन बनाए। पॉर्ल के लिए ओटनील बार्टमैन ने 2 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
49 रनों पर ढेर हुई पार्ल रॉयल्स
पार्ल रॉयल्स को जीत के लिए 187 रन का लक्ष्य मिला था। मौजूदा समय में ये लक्ष्य आसानी से चेज होता है, लेकिन पार्ल रॉयल्स लक्ष्य के दबाव में बिखर गई और पूरी टीम 11.5 ओवर में 49 रन पर सिमट गई और 137 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। काइल वेरेने और असा ट्राइब दो ऐसे बल्लेबाज रहे जो दो अंकों में पहुंचे। वेरेने ने 11 और ट्राइब 14 रन बनाकर आउट हुए। तीन बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके।
यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क ने वकार यूनिस का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
पार्ल रॉयल्स को बिखरने का सबसे बड़ा कारण सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के घातक तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया रहे। नॉर्किया ने 3 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके इस स्पेल की वजह से ही पार्ल के नाम टूर्नामेंट में सबसे कम स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड जुड़ा। एडम मिल्ने और थारिंदु रथ्नायके ने 2-2 विकेट और मार्को जानसेन और सेनुरन मुथुसामी ने 1-1 विकेट लिए।
गेंदबाजों की बेहतरीन प्रदर्शन के दम सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने इस टूर्नामेंट में किसी टीम को सबसे कम स्कोर में आउट करने का इतिहास अपने नाम किया। इससे पहले एसए20 का न्यूनतम स्कोर 52 रन था। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 2024 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ ही 52 रन बनाए थे।
Paarl royals make low score record in sa20
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG 4th T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी, सीरीज बचाने के लिए करो या मरो का मुकाबला
Jul 09, 2026 | 09:42 PMCMIA की केंद्र से मांग: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना में शामिल हों संभाजीनगर और ऑरिक, बताया पुरा प्लान
Jul 09, 2026 | 09:37 PMशिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
Jul 09, 2026 | 09:37 PMUP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PMSPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM














