- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Devdutt Padikkal Scored Century In Quarter Final Match In Vijay Hazare Trophy Against Baroda
देवदत्त पडिक्कल के शतक से बढ़ी सेलेक्टर्स की सिरदर्दी, ऑस्ट्रेलिया के बाद क्या दुबई का मिलेगा टिकट?
बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाकर सेलेक्टर्स की सिरदर्दी बढ़ा दी है। कर्नाटक के लिए खेलते हुए देवदत्त पडिक्कल ने बड़ौदा के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

देवदत्त पडिक्कल (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाकर सेलेक्टर्स की सिरदर्दी बढ़ा दी है। घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हुए देवदत्त पडिक्कल ने बड़ौदा के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली। उनके इस पारी के बदौलत कर्नाटक की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 281 रनों तक पहुंच सकी।
वडोदरा के मोतीबाग क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पडिक्कल और अनीश केवी के बीच 133 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच अनीश ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि वो 52 के निजी स्कोर पर चलते बने।
उसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने अपना शतक पूरा किया। 172 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। देवदत्त ने 102 रन बनाए। उसके बाद तेजी से रन बनाने के चलते वो आउट हो गए। उसके अलावा स्मारन ने 28, केएल श्रीजीत ने 28, अभिनव मनोहर ने 21, श्रेयस गोपाल ने 16, प्रसिद्ध ने नाबाद 12 रन बनाए। वहीं बड़ौदा के लिए राज लिंबानी ने 3, शेठ ने 3, क्रुणाल पांड्या ने 1 और मेरीवाला ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के सफल 3 साल, बड़े नामों की परवाह किए बिना लिए टीम हित में सबसे कड़े फैसले
‘होली की रंग…’, BCCI सचिव देवजीत सैकिया और गौतम गंभीर ने दी होली की शुभकामनाएं
आकिब नबी का मिशन टीम इंडिया शुरू! रणजी में दमदार खेल के बाद BCCI की नजरें, क्या जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी?
हरभजन सिंह टीम इंडिया में बनेंगे नए कोच? भारत के गेंदबाजों की बदलेगी स्थिति, बोर्ड ने रखा प्रस्ताव!
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
देवदत्त पडिक्कल की शानदार वापसी
देवदत्त पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। जहां उन्हें पहला मैच खेलने का मौका भी मिला। लेकिन उस मैच में पडिक्कल कुछ कर भी नहीं पाए। हालांकि फिर भी वो टीम के साथ ही रहे। भारत पहुंचते ही पडिक्कल फिर से घरेलू क्रिकेट खेलने में जुट गए। कर्नाटक के लिए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 99 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 2 छक्के लगाए।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ोदा ने 25 ओवर में 2 विकेट खोकर 130 रन बना ली है। अब बड़ौदा को 152 रनों की और जरूरत है। जबकि 8 विकेट हाथ में है। शाश्वत रावत और क्रुणाल पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं। अतीत शेठ ने 56 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शाश्वत 53 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद है। अब बड़ौदा की नैया क्रुणाल पांड्या के हाथों में है। कर्नाटक के लिए श्रेयस गोपाल ने 1 विकेट और अभिलाष शेट्टी ने 1 विकेट चटकाए।
Devdutt padikkal scored century in quarter final match in vijay hazare trophy against baroda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
परिवार संग पहुंचा प्रेमी, बालकनी के नीचे डांस कर किया प्रपोज; वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Mar 07, 2026 | 11:16 PMसाउथ अफ्रीका के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट बने थे काल, जानें कैसा है भारत के खिलाफ इस जोड़ी का रिकॉर्ड?
Mar 07, 2026 | 09:53 PMनांदेड़: हॉस्टल में मेडिकल छात्रा की मौत से हड़कंप, फीस विवाद में NCP नेता जीवन घोगरे पर FIR
Mar 07, 2026 | 09:50 PMममता बनर्जी ने किया राष्ट्रपति का अपमान? बंगाल CM पर भड़क उठे PM मोदी, द्रौपदी मुर्मू के बयान पर गरमाई सियासत
Mar 07, 2026 | 09:33 PMभंडारा में जल जीवन मिशन पर फंड संकट, 291 जलापूर्ति योजनाएं अधूरी; गांवों में बढ़ा जल संकट का खतरा
Mar 07, 2026 | 09:30 PMमार्च में किस दिन है चैत्र शिवरात्रि? वैवाहिक सुख और मनोकामना पूर्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
Mar 07, 2026 | 09:28 PMसंजू सैमसन की नजरें बड़े रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में ऐसा करते ही धोनी की लिस्ट में होंगे शामिल
Mar 07, 2026 | 09:20 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM













