-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Devdutt Padikkal Becomes 1st Cricketer To Score More 600 Runs In Three Different Vijay Hazare Trophy
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, विजय हजारे ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Devdutt Padikkal: देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में इतिहास रच दिया है। वो इस सीजन में 600 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस टूर्नामेंट में वो तीन बार 600 से ज्यादा रन बनाए हैं।

देवदत्त पडिक्कल (फोटो-सोशल मीडिया)
Devdutt Padikkal Creates History: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक के स्टार खिलाड़ी और भारतीय टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने इतिहास रच दिया है। केरल के एडप्पल में जन्मे 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज मंगलवार को तीन अलग-अलग विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में 600 से ज़्यादा रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए।
विजय हजारे ट्रॉफी के छठे राउंड के मुकाबले में कर्नाटक के लिए खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ 82 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली। इस पारी के सहारे उन्होंने इस सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी में 600 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अब तक कुल 605 रन बनाए हैं। वह इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में 600 से ज़्यादा रन बनाने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं।
6 मैचों में लगाया चार शतक
बेंगलुरु के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सीजन की शुरुआत लगातार दो शतक लगाकर की। देवदत्त पडिक्कल ने झारखंड के खिलाफ 147 और केरल के खिलाफ 124 रन बनाए। इसके बाद अहमदाबाद में कर्नाटक के तीसरे एलीट ग्रुप A मैच में तमिलनाडु के खिलाफ 22 रन बनाकर आउट हो गए। पुडुचेरी और त्रिपुरा के खिलाफ खेले गए कर्नाटक के अगले दो मैचों में पडिक्कल ने फिर से दो शतक बनाए। पडिक्कल ने पुडुचेरी के खिलाफ 113 रन और त्रिपुरा के खिलाफ 108 रनों की पारी खेली। वहीं उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 92 रनों की पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?
पडिक्कल अब तक भारत के लिए दो टेस्ट और दो T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 26 सितंबर 2019 को बेंगलुरु में झारखंड के खिलाफ कर्नाटक की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया था। 2019–20 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 11 मैचों में कुल 609 रन बनाए, जबकि 2020–21 सत्र में सात मैचों में 737 रन उनके बल्ले से निकले।
विजय हजारे ट्रॉफी के एक संस्करण में 600+ रन बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | टीम | सत्र | मैच | रन | सर्वोच्च स्कोर |
|---|---|---|---|---|---|
| नारायण जगदीशन | तमिलनाडु | 2022–23 | 8 | 830 | 277 |
| पृथ्वी शॉ | मुंबई | 2020–21 | 8 | 827 | 227* |
| करुण नायर | विदर्भ | 2024–25 | 9 | 779 | 163* |
| देवदत्त पडिक्कल | कर्नाटक | 2020–21 | 7 | 737 | 152 |
| मयंक अग्रवाल | कर्नाटक | 2017–18 | 8 | 723 | 140 |
| ऋतुराज गायकवाड़ | महाराष्ट्र | 2022–23 | 5 | 660 | 220* |
| मयंक अग्रवाल | कर्नाटक | 2024–25 | 10 | 651 | 139* |
| रविकुमार समर्थ | कर्नाटक | 2020–21 | 7 | 613 | 192 |
| बी साई सुदर्शन | तमिलनाडु | 2022–23 | 8 | 610 | 154 |
| देवदत्त पडिक्कल | कर्नाटक | 2019–20 | 11 | 609 | 103* |
| दिनेश कार्तिक | तमिलनाडु | 2016–17 | 9 | 607 | 118 |
| देवदत्त पडिक्कल | कर्नाटक | 2025–26 | 6* | 605 | 147 |
| ऋतुराज गायकवाड़ | महाराष्ट्र | 2021–22 | 5 | 603 | 168 |
| अभिनव मुकुंद | तमिलनाडु | 2019–20 | 12 | 600 | 147 |
विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में अब तक केवल 10 बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने किसी एक सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं। इन 10 खिलाड़ियों में सिर्फ़ पडिक्कल, मयंक अग्रवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने यह उपलब्धि एक से ज़्यादा बार हासिल की है। इनमें भी पडिक्कल अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अब तक तीन बार 600 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया है।
यह भी पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर हुए विराट कोहली, रेलवे के खिलाफ दिल्ली की टीम में नहीं मिली जगह
जगदीशन के रिकॉर्ड पर नजर
अगर पडिक्कल अपनी मौजूदा शानदार फॉर्म बरकरार रखते हैं और कर्नाटक की टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो उनके पास विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका होगा। यह रिकॉर्ड फिलहाल तमिलनाडु के नारायण जगदीशन के नाम है। 2022–23 विजय हजारे ट्रॉफी में जगदीशन ने आठ मैचों में 830 रन बनाए थे। मौजूदा समय में पडिक्कल इस रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 226 रन दूर हैं।
Devdutt padikkal becomes 1st cricketer to score more 600 runs in three different vijay hazare trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
Jul 09, 2026 | 08:44 PMइतिहास से लेकर आज के भारत तक… स्मृति ईरानी ने गिनाए देश की महिलाओं के सबसे बड़े अधिकार
Jul 09, 2026 | 08:39 PMजीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला
Jul 09, 2026 | 08:39 PMKal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Jul 09, 2026 | 08:31 PMबिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Jul 09, 2026 | 08:31 PMनवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ सम्मान से नवाजे गए साजिद नाडियाडवाला
Jul 09, 2026 | 08:22 PMयोगिनी एकादशी 2026: व्रत रखें या न रखें… लेकिन इन 5 दिव्य मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत
Jul 09, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














