-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Dara Singh Birth Anniversary Know His Story How He Became Hanuman
बर्थडे स्पेशल: वो पहलवान जो अपने करियर में रहा अजेय, दुनिया समझती है ‘असली हनुमान’
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Happy Birthday Dara Singh: अजेय पहलवान और दमदार अभिनेता दारा सिंह ने रामायण में हनुमान का किरदार निभा कर अमर हुए। कुश्ती, सिनेमा और राजनीति में उनका योगदान आज भी प्रेरणा और सम्मान का प्रतीक है।

दारा सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Dara Singh Birthday: भारतीय पहलवान दारा सिंह ने फ्रीस्टाइल रेसलिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। कुश्ती के अलावा उन्होंने बड़े पर्दे पर भी एक ऐसा किरदार निभाया कि वो अमर हो गया। दारा सिंह ने पहले अपनी पहलवानी से और फिर से अपने अभिनय से कई लोगों का दिल जीता।
दारा सिंह उन महान हस्तियों में शामिल थे जिन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और व्यक्तित्व से एक अलग छाप छोड़ी। अखाड़े में वे अजेय पहलवान थे, तो पर्दे पर भगवान हनुमान बनकर वे अमर हो गए। निजी जीवन हो या सिल्वर स्क्रीन हर जगह उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी जो सदैव याद रहेगी।
अमृतसर से दुनिया के अखाड़ों तक
19 नवंबर 1928 को पंजाब के अमृतसर में दीदार सिंह रंधावा के रूप में जन्मे दारा सिंह बचपन से ही कुश्ती के प्रति गहरा रुझान रखते थे। यही शौक आगे चलकर उनका जीवन बन गया। 1950 के दशक में उन्होंने प्रोफेशनल फ्रीस्टाइल रेसलिंग की शुरुआत की और 1954 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप जीतकर दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया।
सम्बंधित ख़बरें
मैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Japan Open 2026: पीवी सिंधु और ध्रुव-तनिषा की शानदार जीत, सात्विक-चिराग चोट के कारण बाहर
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
इसके बाद उन्होंने सिंगापुर, मलाया, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, हांगकांग, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक अपने दमखम का परचम लहराया। किंगकांग (हंगरी), जॉन डा सिल्वा, स्कीहिप्पर, जॉर्ज गॉर्डिएंको और लू थीज जैसे दिग्गज पहलवानों को परास्त कर उन्होंने लगभग 500 से ज्यादा पेशेवर मुकाबलों में कभी हार नहीं देखी।
55 साल की उम्र में पहलवानी से लिया संन्यास
करीब तीन दशकों तक अखाड़े पर राज करने वाले दारा सिंह ‘रुस्तम-ए-पंजाब’, ‘रुस्तम-ए-हिंद’ और ‘विश्व के अजेय पहलवान’ जैसे खिताबों से सम्मानित हुए। 1983 में 55 साल की उम्र में उन्होंने पहलवानी को सम्मानपूर्वक अलविदा कहा।
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली और बेटी सारा ने किया काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन, भव्य कॉरिडोर ने किया
फिल्मों की दुनिया में एक और सफर
पहलवानी के बाद दारा सिंह ने फिल्मों की ओर रुख किया। उनकी पहली फिल्म संगदिल 1952 में आई, लेकिन उन्हें सच्ची पहचान 1962 की फिल्म किंगकांग से मिली। इसके बाद फौलाद, समसोन, वीर भीमसेन जैसी अनेक फिल्मों में उन्होंने अपने दमदार व्यक्तित्व और अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। कुल मिलाकर उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में काम किया।
रामायण में हनुमान बनकर बनाई अलग छवि
दारा सिंह का सबसे यादगार और ऐतिहासिक किरदार रामानंद सागर की रामायण में भगवान हनुमान का था। उनकी कद-काठी, चेहरे की तेजस्विता और अद्भुत अभिनय ने इस भूमिका को इतना जीवंत बना दिया कि आज भी हनुमान का ज़िक्र आते ही सबसे पहला चेहरा दारा सिंह का ही सामने आता है। इसके बाद कई अभिनेताओं ने यह किरदार निभाया, लेकिन दारा सिंह द्वारा बनाए गए मानक को कोई छू नहीं सका। यही उनका अद्वितीय योगदान है।
राजनीति और अंतिम पड़ाव
सिनेमा और पहलवानी के बाद दारा सिंह ने राजनीति में कदम रखा और 2003 से 2009 तक राज्यसभा सांसद रहे। उनकी अंतिम हिंदी फिल्म जब वी मेट (2007) थी। 12 जुलाई 2012 को 83 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ, लेकिन वे अपने चाहने वालों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।
Dara singh birth anniversary know his story how he became hanuman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














