-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Tour Package Of Srilanka Places Associated With Ramayana From Delhi
रामायण से जुड़े मुख्य स्थानों के करें दर्शन, ये किफायती टूर पैकेज बिल्कुल न करें मिस
- Written By: प्रीति शर्मा
IRCTC Srilanka Tour Package: श्रीलंका में रामायण से जुड़े धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के खास टूर पैकेज का लाभ ले सकते हैं। जिसमें आपको सभी सुविधाएं मिलेंगी।

श्रीलंका टूर पैकेज (सौ. सोशल मीडिया)
IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी अक्सर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लेकर आती है। इस बार आईआरसीटीसी के जरिए आप रामायण काल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण स्थानों के दर्शन कर सकते हैं। परिवार के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक रखते हैं तो यह टूर पैकेज एकदम परफेक्ट रहेगा।
आईआरसीटीसी समय-समय पर अलग-अलग पैकेज लॉन्च करता है। ऐसे ही एक शानदार टूर पैकेज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चीजों को देखने का मौका मिलेगा। इस पैकेज के तहत रामायण से जुड़ी लंका के प्रमुख स्थलों को घूमने का अवसर मिलेगा। इस टूर पैकेज में आपको विदेश की सैर करना का भी मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज की खासियत जानने के बाद आप इसे मिस नहीं करना चाहेंगे।
हिंदू पौराणिक कथाओं में लंका, रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों में वर्णित राक्षसराज रावण की द्वीपीय दुर्ग राजधानी को दिया गया नाम है। यह दुर्ग त्रिकूट पर्वत नामक तीन पर्वत चोटियों के बीच एक पठार पर स्थित था।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी से पंगा पड़ा महंगा! श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर एक्शन, बीच-बचाव करने वाले डिकवेला पर भी गिरी गाज
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन, 11 जुलाई को रीवा से होगी शुरुआत
रेल यात्रियों की टेंशन खत्म, अब AI रखेगा खाने पर 24 घंटे नजर, चूहा-मक्खी दिखते ही होगा अलर्ट
IRCTC में बिना परीक्षा नौकरी का मौका, हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर भर्ती, ₹30,000 मिलेगी सैलरी
कितने दिनों का है टूर पैकेज
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए इस टूर पैकेज का नाम श्री रामायण यात्रा श्रीलंका है। जिसके जरिए पांच दिन और छह रातों का सफर करने का मौका मिलेगा। इस किफायती और सुविधाजनक टूर पैकेज से श्रीलंका की कई जगहों के दर्शन कर पाएंगे। जैसे दांबुला, नुवारा, एलिया, कैंडी, कोलंबो आदि।
यह भी पढ़ें:- इन प्राकृतिक जगहों की खूबसूरती देख मन को मिलेगा सुकून, दोस्तों संग करें रिलैक्स ट्रिप
कितना आएगा खर्च
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 24 अक्टूबर को दिल्ली से होगी। दिल्ली से आपको हवाई जहाज के जरिए श्रीलंका की राजधानी कोलंबो ले जाया जाएगा। अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले सफर करते हैं तो इसका किराया 96000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ में सफर करने पर यह किराया 72700 रुपए है। अगर आप तीन लोगों के ग्रुप में यात्रा करते हैं तो सिर्फ 72000 रुपए खर्च होगा।
इसके अलावा 5 से 11 साल तक के बच्चे को ले जाने पर 53500 रुपए किराया देना होगा। वहीं, 2 से 11 साल के बच्चे का किराया 49500 रुपए तय किया गया है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Irctc tour package of srilanka places associated with ramayana from delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Jul 07, 2026 | 03:29 PMनागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
Jul 07, 2026 | 03:29 PMगड़चिरोली: खरीफ 2026 राज्यस्तरीय फसल प्रतियोगिता, विजेता किसानों को मिलेगा ₹50 हजार का पुरस्कार
Jul 07, 2026 | 03:28 PMभोपाल: सोशल मीडिया पर चर्चित पुलिस अफसर संतोष कुमार पटेल ने संभाला भोपाल एसीपी कोतवाली का कार्यभार
Jul 07, 2026 | 03:27 PMपुणे में बाढ़-भूस्खलन का संकट: सुनेत्रा पवार की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश
Jul 07, 2026 | 03:22 PMभारत अब ईंधन आयात नहीं, निर्यात करेगा! नितिन गडकरी ने नवभारत कॉन्क्लेव में बताया देश का पैसा बचाने का प्लान
Jul 07, 2026 | 03:21 PMChandrashekhar Vaidya Birthday:13 साल में दूल्हा बने, 7वीं के बाद छूटी पढ़ाई, ‘रामायण’ ने बदली किस्मत
Jul 07, 2026 | 03:21 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM














