-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Complete Schedule For Super League Stage Syed Mushtaq Ali Trophy 2025
SMAT 2025: सुपर लीग के लिए इन 8 टीमों ने किया क्वालिफाई, 12 दिसंबर से शुरू होगी जंग, देखें शेड्यूल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
SMAT Full Schedule: भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में सुपर लीग स्टेज की सभी 8 टीमें तय हो चुकी हैं, जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (फोटो- सोशल मीडिया)
Schedule for Super League Stage of Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: भारतीय घरेलू क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर है, जहां इस वक्त सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 खेली जा रही है। आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले यह टूर्नामेंट कई उभरते और अनुभवी खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मंच बन गया है। फ्रेंचाइजियां हर मुकाबले पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से उन्हें प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
एलीट स्टेज से सुपर लीग तक का सफर
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के एलीट ग्रुप स्टेज में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। सभी टीमों को अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा गया था, जहां से हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर लीग स्टेज में पहुंचने में सफल रहीं। इस तरह कुल 8 टीमों ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया है। इन आठ टीमों को सुपर लीग स्टेज के लिए दो ग्रुप्स में बांटा गया है, जिसमें हर ग्रुप में चार-चार टीमें शामिल हैं। सुपर लीग स्टेज की शुरुआत 12 दिसंबर से होने जा रही है और यहां मुकाबले और भी ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है।
ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में कौन सी टीमें
सुपर लीग स्टेज में पहुंची टीमों पर नजर डालें तो ग्रुप-ए में मुंबई, हैदराबाद, हरियाणा और राजस्थान की टीमों ने जगह बनाई है। वहीं ग्रुप-बी में आंध्रा, मध्य प्रदेश, पंजाब और झारखंड की टीमें शामिल हैं। सभी टीमें फाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
नेट रनरेट भी निभाएगा अहम भूमिका
सुपर लीग स्टेज में हर टीम को कुल तीन मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। दोनों ग्रुप्स में जो टीमें टॉप पर रहेंगी, वे सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी। ऐसे में सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि नेट रनरेट भी काफी अहम साबित होने वाला है, क्योंकि अंक बराबर होने की स्थिति में यही फैसला करेगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में घरेलू सीजन की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने-सामने होंगी और खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी।
ये भी पढ़ें: दूसरे टी20 में जितेश या संजू, कौन होगा विकेटकीपर, इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में सुपर लीग स्टेज में किस ग्रुप में मिली किस टीम को जगह
- ग्रुप-ए – मुंबई, हैदराबाद, हरियाणा और राजस्थान।
- ग्रुप-बी – आंध्रा, मध्य प्रदेश, पंजाब और झारखंड।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में सुपर लीग स्टेज का पूरा शेड्यूल
- आंध्रा बनाम मध्य प्रदेश (ग्रुप-बी) – 12 दिसंबर
- हरियाणा बनाम राजस्थान (ग्रुप-ए) – 12 दिसंबर
- पंजाब बनाम झारखंड (ग्रुप-बी) – 12 दिसंबर
- मुंबई बनाम हैदराबाद (ग्रुप-ए) – 12 दिसंबर
- मुंबई बनाम हरियाणा (ग्रुप-ए) – 14 दिसंबर
- आंध्रा बनाम पंजाब (ग्रुप-बी) – 14 दिसंबर
- हैदराबाद बनाम राजस्थान (ग्रुप-ए) – 14 दिसंबर
- मध्य प्रदेश बनाम झारखंड (ग्रुप-बी) – 14 दिसंबर
- मध्य प्रदेश बनाम पंजाब (ग्रुप-बी) – 16 दिसंबर
- मुंबई बनाम राजस्थान (ग्रुप-ए) – 16 दिसंबर
- आंध्रा बनाम झारखंड (ग्रुप-बी) – 16 दिसंबर
- हैदराबाद बनाम हरियाणा (ग्रुप-ए) – 16 दिसंबर
- फाइनल – 18 दिसंबर
Complete schedule for super league stage syed mushtaq ali trophy 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














