सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मैच पुणे में हुआ शिफ्ट, MCA अध्यक्ष ने BCCI का जताया अभार

MCA President Rohit Pawar: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के सुपर लीग और फाइनल मुकाबले अब पुणे में होंगे। बीसीसीआई ने इंदौर से शिफ्ट कर पुणे को मेज़बानी सौंपने का निर्णय लिया है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मैच पुणे में हुआ शिफ्ट, MCA अध्यक्ष ने BCCI का जताया अभार
रोहित पवार (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का सुपर लीग और फाइनल मुकाबला पुणे में खेला जाएगा। सुपर लीग और फाइनल का मुकाबला इंदौर से पुणे से शिफ्ट किया गया है। पुणे शिफ्ट किए जाने के बाद महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष रोहित पवार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों की मेजबानी सौंपने के लिए बीसीसीआई का शुक्रिया अदा किया है।

इंदौर में डॉक्टर्स की एक बड़ी कॉन्फ्रेंस के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन्हें पुणे शिफ्ट कर दिया है। सुपर लीग मुकाबलों की मेजबानी गहुंजे में स्थित एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम और अंबी में डीवाई पाटिल एकेडमी ग्राउंड में होगी। फाइनल मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाना है। जबकि 8 दिसंबर तक चार अलग-अलग शहरों में लीग राउंड का मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें चार ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर लीग राउंड में पहुंचेगी। जिसका मुकाबला अब पुणे में होगा।

रोहित पवार ने क्या कहा?

रोहित पवार ने रविवार को एक बयान में कहा, "हम बीसीसीआई को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन पर भरोसा करने और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग और फाइनल की मेजबानी का जिम्मा हमें सौंपने के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं। एमसीए खिलाड़ियों, अधिकारियों और फैंस को टॉप-क्लास एक्सपीरियंस देने के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध है। हम पुणे में रोमांचक और प्रतिस्पर्धी मुकाबलों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं।"

एमसीए ने बताया है कि उसने टूर्नामेंट को बिना किसी रुकावट के चलाने और बीसीसीआई इवेंट्स से जुड़े संगठन के सबसे ऊंचे मानकों को बनाए रखने के लिए पहले ही बड़े ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि इंडिगो की फ्लाइट्स में बड़े पैमाने पर देरी और कैंसलेशन के कारण लॉजिस्टिक चिंताएं सामने आई हैं, जिससे देशभर में यात्रा में दिक्कत आ रही है। लखनऊ, अहमदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता जैसे अलग-अलग ग्रुप-स्टेज सेंटर्स से टीमों, अधिकारियों और अंपायर्स का आसानी से पहुंचना एक बड़ी प्राथमिकता होगी।

यशस्वी जायसवाल खेलेंगे इस टूर्नामेंट में

बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल इस समय शानदार फॉर्म में हैं। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर लीग स्टेज के एलीट ग्रुप ए में टॉप पर रहने वाली मुंबई की ओर से खेलेंगे। मुंबई ने अब तक 6 मुकाबलों में 5 जीत दर्ज की है। इस टीम के पास 20 प्वाइंट्स हैं। मुंबई 8 दिसंबर को ओडिशा से भिड़ेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com