-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Cm Bhupendra Patel Congratulated Cheteshwar Pujara On His Retirement
चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट पर गुजरात के सीएम का शुभकामना संदेश, कहा- उनकी क्रिकेट यात्रा अद्भुत
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Cheteshwar Pujara Test Retirement: चेतेश्वर पुजारा के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम भूपेंद्र पटेल और चेतेश्वर पुजारा (फोटो- सोशल मीडिया)
Cheteshwar Pujara Retirement: बीते रविवार 24 अगस्त को टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने ये घोषणा इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के बाद की। इस सीरीज में उनका चयन नहीं हुआ था। उनके संन्यास के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स व राजनीतिक हस्तियों ने पुजारा को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इसी कड़ी में गुजरात के सीएम ने भी उनके उज्जवल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी हैं।
विदेशी जीत में पुजारा की मौजूदगी रही- भूपेंद्र पटेल
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चेतेश्वर पुजारा के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभकामना दी। सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिखा कि “गुजरात के गौरव चेतेश्वर पुजारा की क्रिकेट यात्रा अद्भुत रही। खासकर भारत की ऐतिहासिक विदेशी जीतों में उनकी मौजूदगी, बेजोड़ तकनीक और अटूट धैर्य ने देश को अनगिनत यादगार पल दिए हैं।”
इसके आगे सीएम ने लिखा कि “राजकोट से लेकर विश्व मंच तक, आपने सचमुच गुजरात की क्रिकेट भावना को मूर्त रूप दिया है। आपके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं।”
सम्बंधित ख़बरें
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
भारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
A remarkable cricketing journey of Gujarat’s pride, Cheteshwar Pujara. Your calm presence, impeccable technique, and unwavering resilience — especially in India’s historic overseas triumphs — have given the nation countless moments to cherish. From Rajkot to the world stage,… pic.twitter.com/05kATuK9AE — Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) August 24, 2025
संन्यास के लोकर कई दिग्गज खिलाड़ियों से बात की- चेतेश्वर पुजारा
राजकोट में जन्मे चेतेश्वर पुजारा ने संन्यास के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें भारत की ओर से खेलने पर फख्र है। टीम के साथ उनकी कुछ ऐसी यादे हैं, जो कभी भुलाई नहीं जा सकतीं। पुजारा ने बताया कि वह करीब एक हफ्ते से संन्यास पर विचार कर रहे थे। इसे लेकर उन्होंने परिवार और दिग्गज खिलाड़ियों से बात भी की थी।
इसी के साथ पुजारा ने साल 2018 और 2021 के ऑस्ट्रेलिया दौरे को अपने करियर का यादगार टूर्नामेंट बताया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने पर खुशी जताई। पुजारा ने स्पष्ट किया है कि भले ही वह क्रिकेट नहीं खेलेंगे, लेकिन क्रिकेट से जुड़े रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भारत की युवा टीम की सराहना करते हुए भविष्य में शानदार प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद जताई है।
यह भी पढ़ें: एशिया कप से पहले संजू सैमसन का जलवा, 42 गेंदों में शतक जड़कर गिल की मुश्किलें बढ़ाईं!
चेतेश्वर पुजारा ने अक्टूबर 2010 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 103 टेस्ट मुकाबलों की 176 पारियों में 43.60 की औसत के साथ 7,195 रन बनाए। इस दौरान उनकी पारी में 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे। पुजारा ने भारत की ओर से पांच वनडे मैच भी खेले, जिसमें 51 रन बनाए।
एजेंसी इनपुट के साथ
Cm bhupendra patel congratulated cheteshwar pujara on his retirement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तीन जिलों के दौरे पर सीएम योगी: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों को सौपेंगे चेक
Jul 26, 2026 | 11:55 AMनागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
Jul 26, 2026 | 11:55 AMमस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
Jul 26, 2026 | 11:54 AMनासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
Jul 26, 2026 | 11:51 AMMann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
Jul 26, 2026 | 11:48 AMबिहार में NEET विरोध पर बवाल: सीवान में हिंसक झड़प, तेजस्वी यादव का आरोप-‘छात्रों पर AK-47 से चलाई गोलियां’
Jul 26, 2026 | 11:47 AMसुआतला सड़क हादसा निकला सामूहिक हत्याकांड, डॉक्टर ने रेत माफिया के साथ मिलकर रची थी साजिश, 8 आरोपी गिरफ्तार
Jul 26, 2026 | 11:47 AMवीडियो गैलरी

‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM














