- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sanju Samson 42 Balls Century Kerala Cricket League Kochi Blue Tigers Asia Cup 2025 Shubman Gill
एशिया कप से पहले संजू सैमसन का जलवा, 42 गेंदों में शतक जड़कर गिल की मुश्किलें बढ़ाईं!
Kerala Cricket League: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने ओपनिंग पर बड़ा दावा ठोका है। उन्होंने केरल क्रिकेट लीग से टीम मैनेजमेंट को विस्फोटक शतक जड़कर तगड़ा संदेश दे दिया है।
- Written By: संजय बिष्ट

संजू सैमसन (फोटो- फैन कोच/स्क्रीनशॉट)
Sanju Samson: इस वक्त हिंदुस्तानी फैंस में एशिया कप 2025 की चर्चा हो रही है। एशिया कप के लिए टीम के ऐलान के बाद अब फैंस टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी? इसके बारे में सोच रहे हैं। खासतौर से चर्चा संजू सैमसन और शुभमन गिल को लेकर है। एशिया कप में अचानक से गिल को उपकप्तान बनाए जाने के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या ओपनिंग में गिल को संजू सैमसन की जगह भेजा जाएगा? इसी बीच संजू सैमसन ने अपने बल्ले से इस बात का जवाब दे दिया है।
एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन केरल क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विस्फोटक अंदाज में शतक लगाया है। इस दौरान वो अपने बड़े भाई सैली सैमसन की कप्तानी वाली टीम कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए खेल रहे हैं। तिरुवंतपुरम में खेले गए मैच में संजू सैमसन ने कोल्लम सेलर्स के खिलाफ एक बेहतरीन पारी खेली। ये ही कारण था कि मुकाबले में कोच्चि ब्लू टाइगर्स 237 रन के विशाल स्कोर का पीछा कर लिया।
16 गेंद में अर्धशतक तो 42 में ठोका शतक
बीते एक साल से संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए टी20 में ओपनिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मुकाबले की पहली गेंद से ही विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरु कर दिया। जिसके बाद देखते ही देखते उन्होंने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका। मुकाबले के 14वें ओवर में उन्होंने अपना शतक पूरा किया। तब तक उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया था और अपना शतक पूरा किया। उनकी इस पारी में कुल 13 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसके साथ ही संजू लीग में शतक लगाने वाल दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने बहाया पसीन, वरुण चक्रवर्ती ने की खास प्लानिंग
IND vs ENG: खिताब जीतने के लिए ‘परफेक्ट खेल’ जरूरी नहीं, भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
‘अगले दो मैच…’, T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल से पहले भारतीय कोच का बड़ा बयान
जसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें, 500 इंटरनेशनल विकेट से बस चंद कदम दूर, फिर हो जाएंगे इस खास क्लब में शामिल
यह भी पढ़ें: Dream11 ने छोड़ा Team India का साथ, एशिया कप में बिना स्पॉन्सर उतरेगी टीम
गिल की पोजिशन पर मंडराया खतरा
एशिया कप में संजू सैमसन किस ओपनिंग करेंगे या नहीं? अभी इस बात को लेकर ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने इस मैच में विस्फोटक शतक लगाकर टीम मैनेजमेंट को संदेश दे दिया है कि वो ओपनिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबर आ रही थी कि एशिया कप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच टक्कर है। दूसरी तरफ टीम इंडिया के ऐलान के वक्त मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी कहा था कि अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग संजू या गिल में से एक करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि संजू ओपनिंग तो गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
Sanju samson 42 balls century kerala cricket league kochi blue tigers asia cup 2025 shubman gill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड, Semi-Final में साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में दी शिकस्त
Mar 04, 2026 | 09:56 PMहोली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PMसमृद्धि महामार्ग पर सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार दिखाकर कार रोकी, यात्रियों से लूट
Mar 04, 2026 | 09:50 PMT20 World Cup में मार्को यानसेन-ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
Mar 04, 2026 | 09:46 PMसामने आएगा आर्थिक सर्वेक्षण, CM पेश करेंगे बजट, रिपोर्ट से साफ होगा सरकार का रोडमैप
Mar 04, 2026 | 09:42 PMIND vs ENG: क्या सेमीफाइनल में बारिश बनेगी विलेन? मुंबई के मौसम का हाल और ICC के रिजर्व डे का नियम
Mar 04, 2026 | 09:34 PMरात में अजवाइन खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान!
Mar 04, 2026 | 09:30 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM














