होली में ज्यादा पी ली है भांग? नशा उतारने के लिए अपनाएं ये घरेलू ट्रिक्स, नहीं होगा साइड इफेक्ट।

Bhang Sde Effects Solution: होली में ज्यादा भांग पी लेने पर सिर घूमना या घबराहट हो सकती है। इन आसान घरेलू उपायों से नशा सुरक्षित तरीके से उतारा जा सकता है।
Bhang Hangover Remedies
हैंगओवर टिप्स (सौ.AI )
Published on
Updated on

Bhang Hangover Remedies:होली का त्योहार रंगों, उमंग और मस्ती से भरा होता है और अक्सर लोग ठंडाई या पकवानों के साथ भांग का सेवन कर लेते है। लेकिन कई बार ज्यादा भांग पीने से लोगों को गंभीर हैंगओवर हो जाता है, जो कई दिनों तक बना रह सकता है। इससे उल्टी, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएँ हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यहां कुछ आसान घरेलू उपाय को अपनाकर इससे निजात पा सकते है।

भांग का नशा कैसे उतारें?

  • खूब पानी पिए

भांग का नशा उतारने के लिए सबसे आसान तरीका है पानी पीना। पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेट करता है। इससे नशा धीरे-धीरे कम होने लगता है।

  • अदरक-नींबू का रस

भांग का नशा उतारने के लिए पानी पीने के अलावा, अदरक और नींबू का रस भी बड़ा कारगर बताया गया है। अदरक के एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को संगठित करते हैं, जबकि नींबू का विटामिन C शरीर को ताजगी और ऊर्जा देता है।

  • सौंफ और जीरा का पानी

नशा उतारने के लिए सौंफ और जीरा का पानी का भी इस्तेमाल कर सकते है। सौंफ और जीरा का पानी पीने से पेट की गैस और उलझन दूर होती है, जिससे मानसिक स्थिति भी बेहतर होती है। यह शरीर को आराम पहुंचाता है और नशे के असर को कम करता है।

  •  ठंडी हवा में रहना

ठंडी हवा में रहना और खुले स्थान पर सांस लेना भांग के नशे को कम करने में सहायक हो सकता है। ताजे हवा में सांस लें और खुद को रिलैक्स करने की कोशिश करें। इससे मस्तिष्क को आराम मिलेगा और नशा उतरेगा।

  • फल और सलाद

नशा उतारने के लिए फल और सलाद खाना भी असरदार साबित हो सकता है। ताजे फल और सलाद खाने से शरीर में ऊर्जा आती है और नशे का प्रभाव कम होता है। खासतौर पर तरबूज, खीरा और सेब जैसे फल शरीर को हाइड्रेट करते हैं और मानसिक स्थिति को ठीक करते हैं।

  • नारियल पानी

भांग का नशा उतारने के लिए नारियल पानी भी बढ़िया ऑप्शन हो सकता हैं। नशे के कारण शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे सिरदर्द और कमजोरी महसूस होती हैं। नारियल पानी में मौजूद मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को दोबारा हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी सहायक होता हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com