-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Canada Cricket Team Captain Nicholas Kirton Arrested For Smuggling Drugs
क्रिकेट खेलकर नहीं पूरे हुए शौक तो शुरू कर दी स्मगलिंग, ड्रग्स बेचते हुए धरा गया इस टीम का कप्तान
- Written By: मृणाल पाठक
एक देश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान को ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। इस खिलाड़ी का नाम निकोलस किर्टन है, जो कनाडा की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हैं।

निकोलस किर्टन (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट जगत से कई तरह की हैरान करने वाली खबर सामने आती रहती है। कई बार कई तरह के विवाद उठते रहते हैं, जैसे मैच फिक्सिंग, खिलाड़ियों के बीच लड़ाई या फिर किसी गलती की वजह से आईसीसी द्वारा जुर्माना ठोंकना। लेकिन, अब जो मामला सामने आया है वो हैरान करने वाला है।
दरअसल, एक देश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान को ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। इस खिलाड़ी का नाम निकोलस किर्टन है, जो कनाडा की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हैं। जमैका के एक मशहूर मीडिया चैनल ने बताया कि निकोलस को पिछले रविवार को गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में कनाडा क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी किया है।
कनाडा क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर कहा, “निकोलस किर्टन के खिलाफ लगे आरोपों और निकोलस किर्टन की गिरफ्तारी के बारे में कनाडा क्रिकेट बोर्ड को जानकारी मिली है। हम इस मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं और आगे की कार्रवाई पर लगातार नजर रख रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी ने रचा इतिहास, दिमित्रोव को हराकर पहली क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Cristiano Ronaldo Support: स्टैंड्स में दिखे धोनी और कोहली, FIFA 2026 में रोनाल्डो को करने पहुंचे थे सपोर्ट
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकोलस किर्टन को 9 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है। गांजा, जिसे गांजा और मारिजुआना भी कहते हैं। वहां के कानून के मुताबिक मारिजुआना लेकर यात्रा करना अपराध नहीं है और एक व्यक्ति अपने साथ करीब 57 ग्राम मारिजुआना ले जा सकता है। लेकिन कोई व्यक्ति सार्वजनिक जगहों पर यात्रा और ड्रग्स का सेवन नहीं कर सकता। लेकिन निकोलस किर्टन को तय सीमा से 160 गुना ज़्यादा ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है।
कनाडाई टीम इस समय नॉर्थ अमेरिकन कप की तैयारी कर रही है, जिसकी शुरुआत 18 अप्रैल से होने वाली है। लेकिन निकोलस किर्टन पर लगे आरोपों के बाद नॉर्थ अमेरिकन कप के लिए उनकी उपलब्धता पर सवाल उठ रहे हैं। इस टूर्नामेंट में अमेरिका, बरमूडा, बहामास और मेजबान कनाडा हिस्सा लेने वाले हैं।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बात करें निकोलस किर्टन की तो उनका जन्म बारबाडोस में हुआ था और पिछले कुछ सालों में वे कनाडाई टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। कनाडाई टीम में शामिल होने से पहले वे घरेलू स्तर पर बारबाडोस टीम और वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा में एक क्रिकेटर सालाना 50 लाख रुपये भी नहीं कमा पाता है।
Canada cricket team captain nicholas kirton arrested for smuggling drugs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














