जम्मू-कश्मीर ने भारतीय खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी कैंप से किया बाहर, इन प्लेयर्स को मिला मौका

Jammu & Kashmir Snub Umran Malik: तेज गेंदबाज उमरान मलिक को रणजी ट्रॉफी तैयारी कैंप के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम से बाहर कर दिया गया है। इस कैंप का आयोजन पुडुचेरी में होगा।
Jammu & Kashmir Snub Umran Malik Ranji Trophy Camp
उमरान मलिक (फोटो-सोशलम मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Jammu & Kashmir Snub Umran Malik Ranji Trophy Camp: विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले के बाद रणजी ट्रॉफी का दूसरा फेज 22 जनवरी से शुरू होगा। रणजी ट्रॉफी के लिए सभी टीमों ने अपना कैंप शुरू कर दिया। तेज गेंदबाज उमरान मलिक को रणजी ट्रॉफी तैयारी कैंप के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम से बाहर कर दिया गया है। इस कैंप का आयोजन पुडुचेरी में होगा।

भारत के लिए 10 वनडे और 8 टी20 मैच खेल चुके उमरान मलिक रणजी ट्रॉफी के पहले हाफ में टीम का हिस्सा थे। उन्होंने श्रीनगर में राजस्थान के खिलाफ सिर्फ एक मुकाबला खेला, जिसमें कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 मुकाबलों में 6 विकेट हासिल करने वाले उमरान मलिक को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था।

कामरान इकबाल को भी किया बाहर

इनके अलावा, अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के लिए यादगार रणजी ट्रॉफी जीत में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने दीक्षांत कुंडल और कवलप्रीत सिंह को टीम में शामिल किया है। इनके साथ उमर नजीर और शुभम पुंडीर भी टीम में वापस आ गए हैं।

अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है जम्मू-कश्मीर

फिलहाल जम्मू-कश्मीर 5 मुकाबलों में 20 अंकों के साथ टेबल-टॉपर मुंबई के बाद एलीट ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर है। यह टीम 22 जनवरी से पुडुचेरी के खिलाफ अपने रणजी ट्रॉफी चरण 2 अभियान की शुरुआत करेगी। यह मुकाबला सिचेम स्टेडियम में खेला जाना है, जिससे पहले 17 जनवरी को हेड कोच अजय शर्मा टीम से जुड़ेंगे।

नॉकआउट का मुकाबला 6 फरवरी से

इसके बाद यह टीम 29 जनवरी से 1 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। नॉकआउट मैच 6-28 फरवरी के बीच आयोजित होंगे। टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य 16 जनवरी को जेकेसीए की व्यवस्था के तहत अपने-अपने स्थानों से सीधे चेन्नई जाएंगे। इसके बाद टीम चेन्नई से पुडुचेरी जाएगी।

रणजी ट्रॉफी तैयारी शिविर के लिए जम्मू-कश्मीर टीम

शुभम खजुरिया, दीक्षांत कुंडल, यावर हसन, पारस डोगरा, अब्दुल समद, शुभम पुंडीर, कन्हैया वाधावन, कवलप्रीत सिंह, आबिद मुश्ताक, वंशज शर्मा, साहिल लोतरा, आकिब नबी, युद्धवीर सिंह, उमर नजीर और सुनील कुमार।

Navbharat Live
navbharatlive.com