-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Burj Khalifa Has Congratulated Kolkata Knight Riders And Shah Rukh Khan For Ipl 2024 Champions
बुर्ज खलीफा पर चढ़ा KKR के जीत का रंग, IPL 2024 की ट्राफी जीतने पर टीम को दी बधाई
- Written By: किर्तेश ढोबले
दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा ने केकेआर और टीम के को-ओनर शाहरुख खान को आईपीएल 2024 के खिताब जीतने पर बधाई दी है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दुनिया की सबसे इमारत बुर्ज खलीफा पर्पल रंग में रंगी हुई नजर आई।

फोटो सौजन्यः वीडियो स्क्रीनग्रैब
दुबईः दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर आईपीएल 2024 का खुमार देखने को मिला। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 के खिताब जीतने पर बधाई दी। साथ ही बुर्ज खलीफा ने केकेआर के को-ओनर शाहरुख खान को भी टीम के जीत पर बधाई दी। 26 मई को खेले गए आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच 113 रन पर ढेर हो गई थी। वहीं केकेआर ने 10.3 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया था।
आईपीएल फाइनल जीतने के दो दिन बाद दुनिया की सबसे इमारत बुर्ज खलीफा पर्पल रंग में रंगा हुआ नजर आया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केकेआर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में बुर्ज खलीफा टीम के रंगों बैंगनी और सुनहरे रंग में सजाया गया है। बुर्ज खलीफा पर केकेआर टीम और को-ओनर शाहरुख खान को भी जीत की बधाई का संदेश दिया गया है।
View from the top 👉 It’s all PURPLE! 💜 pic.twitter.com/IqMJQnbxlY — KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 28, 2024
बात करें फाइनल मुकाबले की तो, आईपीएल के 17वें सीजन में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में लड़खड़ा गई और टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद 18.3 ओवर में महज 113 रन पर ढेर हो गई थी। यह आईपीएल फाइनल का सबसे कम स्कोर भी रहा। इस सीजन में शुरू से दबदबा बनाने वाले केकेआर के लिए यह लक्ष्य बनाना महज औपचारिकता थी, उसने वेंकटेश अय्यर (नाबाद 52 रन) और रहमनुल्लाह गुरबाज (39 रन) की मदद से यह स्कोर 10.3 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बनाकर हासिल कर लिया था। वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद में चार चौके और तीन छक्के लगाकर इस सीजन का चौथा अर्धशतक जड़ा था, जबकि गुरबाज ने 32 गेंद में पांच चौके और दो छक्के जड़े थे।
सम्बंधित ख़बरें
Burj khalifa has congratulated kolkata knight riders and shah rukh khan for ipl 2024 champions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMPM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
Jul 09, 2026 | 08:01 PMपरिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Jul 09, 2026 | 07:47 PMसावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
Jul 09, 2026 | 07:40 PMMP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














