-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bpl 2025 26 Rajshahi Warriors Won The Title By 63 Runs Against Chattogram Royals
BPL 2025-26 का खिताब राजशाही वॉरियर्स ने किया अपने नाम, चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रनों से हराया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Rajshahi Warriors Winner: राजशाही वॉरियर्स ने चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रनों से हराकर बीपीएल 2025-26 का खिताब अपने नाम किया। तंजीद हसन के शतक और बिनुरा फर्नांडो के 4 विकेट की मदद से टीम ने जीत दर्ज की।

राजशाही वॉरियर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Rajshahi vs Chattogram, Final at Dhaka: राजशाही वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रनों से हराकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में राजशाही ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और एकतरफा जीत दर्ज की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजशाही वॉरियर्स की शुरुआत बेहद मजबूत रही। ओपनिंग में साहिबजादा फरहान और तंजीद हसन ने टीम को ठोस आधार दिया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक लेकिन संयमित अंदाज में खेलते हुए पहले विकेट के लिए 10.2 ओवरों में 83 रनों की साझेदारी की। साहिबजादा फरहान ने 30 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि तंजीद हसन शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आए।
फरहान के आउट होने के बाद तंजीद ने अनुभवी केन विलियमसन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने राजशाही को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। विलियसन ने 15 गेंदों में 24 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, वतन वापसी की तैयारी में शेख हसीना; अवामी लीग ने बुलाई रैली
राजशाही वॉरियर्स ने बनाए 174 रन
इसके बाद तंजीद हसन ने जेम्स नीशम के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। तंजीद ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा। उन्होंने 62 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 100 रन बनाए और विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। राजशाही वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 174 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। चट्टोग्राम की ओर से शोरिफुल इस्लाम और मुकिदुल इस्लाम ने 2-2 विकेट झटके।
चट्टोग्राम रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब
175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चट्टोग्राम रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 18 रन के भीतर अपने दो विकेट गंवा दिए, जिससे दबाव लगातार बढ़ता चला गया। मिर्जा बेग ने हसन नवाज के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन हसन 11 रन बनाकर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें: बर्बाद बांग्लादेश हो जाएगा कंगाल, T20 World Cup से लगी 240 करोड़ की चपत, BCB को भारी पड़ी ICC से दुश्मनी
इसके बाद जाहिदुज्जमान ने मिर्जा बेग के साथ चौथे विकेट के लिए 25 रन जोड़े, लेकिन यह साझेदारी भी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। मिर्जा बेग ने 36 गेंदों में 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 39 रन बनाए, जबकि आसिफ अली ने 21 रनों का योगदान दिया। इसके बावजूद चट्टोग्राम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके।
बिनुरा फर्नांडो की घातक गेंदबाजी
राजशाही वॉरियर्स की गेंदबाजी इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही। बिनुरा फर्नांडो ने घातक गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। हसन मुराद ने 3 विकेट चटकाए, जबकि जेम्स नीशम ने 2 विकेट लेकर जीत पर मुहर लगा दी। पूरी चट्टोग्राम टीम 17.5 ओवरों में 110 रन पर सिमट गई। इस तरह राजशाही वॉरियर्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बीपीएल 2025-26 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और पूरे टूर्नामेंट में अपनी श्रेष्ठता साबित की।
Bpl 2025 26 rajshahi warriors won the title by 63 runs against chattogram royals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMराज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














