- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Forced Virat Kohli To Retire From Test Cricket
BCCI ने विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर किया मजबूर, असली वजह अब आई सामने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इन दोनों के संन्यास लेने की वजह अब सामने आ गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने ही दोनों को संन्यास लेने के लिए मजबूर किया है।

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उनके इस फैसले से क्रिकेट जगत में एक युग का अंत माना जा रहा है। इससे पहले रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले, इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वर्षों तक भारतीय टेस्ट टीम की रीढ़ रहे विराट और रोहित का इस प्रारूप से ऐसे संन्यास लेने के पीछे बड़ी वजह सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का सुझाव खुद बीसीसीआई की ओर से दिया गया था। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों से कहा था कि अगर वे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेते हैं, तभी वनडे में उनके भविष्य पर विचार किया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि यदि यह दबाव न होता, तो विराट और रोहित फिलहाल टेस्ट क्रिकेट से खुद को अलग न करते।
BCCI ने संन्यास लेने पर किया मजबूर
एक वरिष्ठ खेल पत्रकार के मुताबिक ऐसा बताया गया है कि बीसीसीआई ने किसी को संन्यास लेने से कोई रोका ही नहीं है। बल्कि उन्होंने कहा है कि टेस्ट छोड़ें तो वनडे के बारे में विचार करेंगे। खुलासा यह भी हुआ है कि अगर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद खुद से संन्यास लेते, तो वह पूरी तरह उनका व्यक्तिगत फैसला होता, लेकिन मौजूदा हालात में यह ज़्यादा बीसीसीआई की ओर से लिया गया निर्णय प्रतीत होता है।
सम्बंधित ख़बरें
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
RCB vs GT: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
टेस्ट मैचों में विराट कोहली को हमेशा रहेगा इस बात का मलाल, सिर्फ एक कोना है खाली
चयनकर्ता और कोच ने कर दिया स्पष्ट
बताया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने बीसीसीआई को पहले ही सूचित कर दिया था कि वे टेस्ट क्रिकेट में विराट और रोहित को आगे नहीं देख रहे हैं। इसके बाद बीसीसीआई के एक वरिष्ठ क्रिकेट ऑपरेशंस प्रबंधक ने दोनों खिलाड़ियों से व्यक्तिगत बातचीत की और फिर मुख्य चयनकर्ता ने प्रक्रिया पूरी की। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने सार्वजनिक रूप से टेस्ट क्रिकेट से विदाई की घोषणा कर दी।
Bcci forced virat kohli to retire from test cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM












