- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Zimbabwe Opt To Bowl Against West Indies In T20 World Cup 2026 Super 8 Round
T20 World Cup: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले करेगा बल्लेबाजी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ICC Men's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के चौथे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज (फोटो-सोशल मीडिया)
Zimbabwe vs West Indies, Super 8, Match No.4: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो चुकी है। सुपर-8 राउंड का चौथा मुकाबला जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है।
ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए कहा कि वानखेडे का मैदान चेज करने के लिए अनुकूल है। टीम अपने सीमर्स को जल्दी बढ़त दिलाने का मौका देगी। नगारवा को मसाकाद्ज़ा की जगह टीम में शामिल किया गया है। कप्तान ने इस बड़े मैदान पर चैंपियंस टीम के खिलाफ खेलना सम्मान की बात बताया।
टॉस गंवाने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान ने क्या कहा?
टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि वो भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। इस मैदान पर हमारा इतिहास अच्छा रहा है, लेकिन आज हमें अच्छा खेलना होगा। टीम में एक बदलाव किया गया है। रोस्टन चेस की जगह शेफर्ड को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC ने Amelia Kerr को दिया बड़ा सम्मान, मार्च में बल्ले और गेंद से धमाल मचाने के लिए मिला ये इनाम
Sanju Samson को ICC का बड़ा सम्मान, टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने का मिला ये खास इनाम
Women’s T20 World Cup 2026 के लिए प्राइज मनी का हुआ ऐलान, विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश
Zimbabwe Women’s Team पहली बार करेगी पाकिस्तान का दौरा, जानें कब और कितने मैचों की होगी सीरीज
ग्रुप स्टेज में सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में पहुंची है दोनों टीमें
टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज अपने सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में पहुंची है। जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और ओमान को हराया था। जबकि आयरलैंड के साथ मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था। वहीं वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज में चारों मुकाबले में जीत दर्ज किया। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल को हराकर शान से सुपर-8 में पहुंची।
हेड टू हेड मुकाबले
टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं। इनमें से कैरेबियाई टीम ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है।
यह भी पढ़ें: WI vs ZIM मैच से खुलेगी टीम इंडिया की किस्मत, इस टीम की जीत से आसान हो जाएगी सेमीफाइनल की राह
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ज़िम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़राबानी।
वेस्टइंडीज़: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।
Zimbabwe opt to bowl against west indies in t20 world cup 2026 super 8 round
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














