- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ban Vs Sa Test Match Kagiso Rabada Takes 9 Wickets Against Bangladesh South Africa Won By 7 Wickets
रबाडा ने बांग्लादेश का किया कबाड़ा, साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से हराया, WTC फाइनल के लिए उम्मीदें बरकरार
बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। साउथ अफ्रीका की टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम ने 307 रन बनाए। 106 रनों के लक्ष्यों को अफ्रीका की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में रबाडा ने 9 विकेट अपने नाम किए।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन इस फैसले को अफ्रीका के गेंदबाजों ने गलत साबित करते हुए बांग्लादेश को 106 रनों पर समेट दिया। जिसमें महमुदुल हसन ने 30, मुशफिकुर रहीम ने 11, मेहदी हसन मिराज ने 13 और तैजुल इस्लाम ने 16 रन बनाए। वहीं अफ्रीका के लिए गेंदबाजी करते हुए कगिसो रबाडा ने 3, वियान मुल्डर ने 3, केशव महाराज ने 3 विकेट चटकाए।
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 308 रन बनाए। जिसमें काइल वेरेन ने शतकीय पारी खेली। काइल वेरेन ने 114 रनों की पारी खेली। उसके अलावा वियान मुल्डर ने 54, डेन पीट ने 32 और डीजॉर्जी ने 30 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने 5, मेहदी हसन मिराज ने 2 और हसन महमूद ने 3 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
कगिसो रबाडा को पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने सफलता का मंत्र, बताया- डेथ ओवर्स में कैसे होंगे कामयाब
IND vs SA: वनडे और टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित, स्टार तेज गेंदबाज को नहीं मिली जगह
IND vs SA: शुभमन गिल ही नहीं, इस खिलाड़ी की उपलब्धता पर भी संकट, जल्द होगा आखिरी फैसला
IND vs SA: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से कगिसो रबाडा क्यों हुए बाहर? बड़ी वजह आई सामने
यह भी पढ़ें : IND vs NZ: 1365 दिन बाद खेलने उतरे वाशिंगटन को पंसद आया रचिन रविंद्र का विकेट, अपने प्रदर्शन को लेकर कही बड़ी बात
दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम ने वापसी की। मेहदी हसन मिराज के पारी के बदौलत टीम 307 रन बनाने में कामयाब रही। जिसमें मेहदी हसन मिराज ने 97, जाकेर अली ने 58, नईम हसन ने 16, महमुदुल हसन ने 40, मुशफिकुर रहीम ने 33 और नजमुल हसन शांतो ने 23 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए रबाडा ने 6 विकेट चटकाए। उसके अलावा केशव महाराज ने 3 विकेट अपने नाम किया।
107 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 3 विकेट खोकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। इसमें टोनी डीजॉर्जी ने 41, एडन मारक्रम ने 20, ट्रिस्टन स्टब्स ने 30 रन बनाए और मुकाबले को जीत लिया। दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने 3 विकेट चटकाए।
Ban vs sa test match kagiso rabada takes 9 wickets against bangladesh south africa won by 7 wickets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव में वोटर लिस्ट वाला बड़ा खेल! नई लिस्ट ने बढ़ाई ममता बनर्जी की मुसीबत, SIR बदल देगा चुनावी समीकरण?
Apr 11, 2026 | 02:30 PMPimpri Chichwad मेट्रो प्रोजेक्ट पर सख्ती: खराब सड़कों पर भड़की स्थायी समिति, महामेट्रो को भुगतान पर लगाई रोक
Apr 11, 2026 | 02:19 PM‘मैं गेंदबाज नहीं…’, बुमराह और हेजलवुड की धुनाई करने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया बड़ा खुलासा
Apr 11, 2026 | 02:18 PMकिशोरियों की सेहत के लिए जरूरी HPV टीका, वर्धा में जागरूकता की कमी से धीमी रफ्तार
Apr 11, 2026 | 02:17 PMमहाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO
Apr 11, 2026 | 02:14 PMजमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य
Apr 11, 2026 | 02:14 PMपवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की डिजिटल रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें फिल्म
Apr 11, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














