-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- South Africa Odis And T20i Team Announced For England Tour
इंग्लैंड दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित, डेविड मिलर और मार्को यानसेन की हुई वापसी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
South Africa Squads For England Tour: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर साउथ अफ्रीका को तीन वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
South Africa Team announced for England tour: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका अफ्रीका ने अगले महीने में होने वाले वनडे और टी20 आई के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टी20 टीम में साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर और मार्को यानसेन की वापसी हुई है। वनडे में लगभग वहीं टीम हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेल रही है।
साउथ अफ्रीका का इंग्लैंड दौरा 2 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरे की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ होगी और उसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 2 सितंबर से 14 सितंबर तक खेला जाएगा। पिछली बार साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड का दौरा 2022 में किया था। जहां एकदिवसीय सीरीज1-1 से ड्रॉ की थी और टी20I सीरीज 2-1 से जीती थी।
ऐसा है वनडे और टी20 सीरीज का कार्यक्रम
पहला वनडे मुकाबला 2 सितंबर को हेडिंग्ले में खेला जाएगा। वहीं दूसरा वनडे मुकाबला 4 सितंबर को लॉर्ड्स में होगा। तीसरा और आखिरी वनडे 7 सितंबर को द एजेस बाउल में खेला जाएगा। इसके बाद 10 सितंबर को पहला टी20 का मुकाबला खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 12 और तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Ebola Virus Congo: कांगो में इबोला का खौफनाक तांडव, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा भारी हड़कंप
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
कौन हैं साकिब महमूद? दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने क्यों दिया मौका, 8 फोटो में जानिए उनके करियर की कहानी
FIFA World Cup के सेमीफाइनल में हार का बदला? अर्जेंटीना का दावा- मैच हारने के बाद ब्रिटेन ने की सैन्य घुसपैठ
ऐसी हैं साउथ अफ्रीका की वनडे टीम
साउथ अफ्रीका की वनडे टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। इस टीम में केशव महाराज और क्वेना मफाका को शामिल किया गया है। वहीं प्रेनेलन सुब्रायण को टीम से बाहर कर दिया गया है। बाकी टीम वहीं है, जो ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेल रही है। वहीं कगिसो रबाडा को वनडे और टी20 टीम में शामिल किया गया है। वो ऑस्ट्रेलिया के दौरे से चोट के कारण बाहर हो गए थे।
मुख्य कोच शुकरी कॉनराड ने क्या कहा?
साउथ अफ्रीका के मुख्य कोच शुकरी कॉनराड ने कहा कि हम इंग्लैंड में कगिसो रबाडा की स्थिति की दोबारा समीक्षा करेंगे। हमें उम्मीद है कि वह वनडे सीरीज के कुछ हिस्सों के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन हमारी प्राथमिकता टी20 क्रिकेट है, इसलिए हम उनके मामले में सतर्क रहेंगे।
यह भी पढ़ें: लुंगी एनगिडी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेते ही इस खास लिस्ट में हुए शामिल
मार्को यानसेन की वापसी
अंगूठे की चोट से उबरने के बाद मार्को यानसेन की टीम में वापसी हो गई है और उन्हें टी20 सीरीज के लिए शामिल किया गया है, जो अफ्रीकी टीम के लिए बड़ी राहत है। वहीं, युवा गेंदबाज क्वेना माफाका को दोनों फॉर्मेट में रबाडा के कवर के तौर पर देखा जा रहा है। कॉनराड ने कहा कि मार्को की वापसी शानदार है। वह एक बेहतरीन ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी हैं, जो हमारी टीम को संतुलन देते हैं। वह नई गेंद से भी गेंदबाज़ी कर सकते हैं और डेथ ओवरों में भी, साथ ही बल्ले से भी लंबी हिट लगा सकते हैं।
इंग्लैंड दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की वनडे टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जॉर्जी, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स।
इंग्लैंड दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की टी20 टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाड विलियम्स।
South africa odis and t20i team announced for england tour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PMDharavi Redevelopment Project: 10 लाख लोगों के आशियाने पर संकट? जानिए क्यों अटका एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट?
Jul 27, 2026 | 02:37 PMवेनेजुएला भूकंप पर ISRO-NASA का बड़ा खुलासा, 2 फीट तक खिसक गई जमीन; सैटेलाइट डेटा ने खोली तबाही की परतें
Jul 27, 2026 | 02:31 PMसरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म बांटने में भेदभाव: PM श्री के छात्रों को पूरा अनुदान, समग्र शिक्षा वालों को आधा
Jul 27, 2026 | 02:26 PMअमरावती में अकाउंट रेंटल रैकेट का पर्दाफाश, साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे बैंक खाते
Jul 27, 2026 | 02:24 PMमुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM250 करोड़ के साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा, आगरा पुलिस ने 25 हजार के इनामी स्क्रैब कारोबारी को दबोचा
Jul 27, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM














