-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Babar Azam Completes 15000 International Runs Fastest Pakistani Batsman
बाबर आजम ने पूरे किए 15,000 इंटरनेशनल रन, सबसे कम पारियों में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Babar Azam: पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 15,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले पाकिस्तान के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।

बाबर आजम (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan vs South Africa: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में इंटरनेशनल क्रिकेट में 15,000 रन पूरे कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस मील के पत्थर तक पहुंचने वाले वह पाकिस्तान के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले इंजमाम-उल-हक, यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और जावेद मियांदाद यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। खास बात यह रही कि बाबर ने यह मुकाम सबसे कम पारियों में हासिल किया।
सबसे कम पारियों में बनाया ये रिकॉर्ड
बाबर आजम ने यह रिकॉर्ड केवल 370 पारियों में अपने नाम किया, जबकि पाकिस्तान के बाकी दिग्गज बल्लेबाजों को 400 से अधिक पारियां खेलनी पड़ी थीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में बाबर ने 32 गेंदों पर 27 रन बनाए और तीन रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए। इस समय तक उनके नाम 329 इंटरनेशनल मैचों में 45.46 की औसत से 15,004 रन दर्ज हैं, जिनमें 31 शतक और 104 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 196 रन का है।
पाकिस्तान ने आसानी से जीता मुकाबला
दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 143 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान ने 25.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में फखर जमान शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद बाबर आजम और सैम अयूब ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। बाबर के आउट होने के बाद मोहम्मद रिजवान ने अयूब के साथ 65 रनों की साझेदारी कर जीत पक्की कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
सैम अयूब की शानदार पारी
सैम अयूब ने 70 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाते हुए 77 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर और ब्योर्न फोर्टेन ने एक-एक विकेट लिया। मैच के अंत में अबरार अहमद को शानदार गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि क्विंटन डी कॉक ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट मुकाबला, ध्रुव जुरेल का शतक गया बेकार
दक्षिण अफ्रीका की कमजोर बल्लेबाजी
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत ठीक रही। डी कॉक और प्रेटोरियस ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े, लेकिन उसके बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। डी कॉक ने 53 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सके। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने चार विकेट झटके, वहीं शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज और आगा सलमान ने दो-दो विकेट हासिल किए।
Babar azam completes 15000 international runs fastest pakistani batsman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
TET परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश, भंडारा में भी पेपर लीक पर उठे गंभीर सवाल
Jun 28, 2026 | 09:37 AMIND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला
Jun 28, 2026 | 09:37 AMगोंदिया: ओबीसी आरक्षण, धान बोनस और खरीदी को लेकर भाजपा का चक्का जाम, तिरोड़ा में ‘जेल भरो’ आंदोलन
Jun 28, 2026 | 09:32 AMमुंबई के जलाशयों का जलस्तर लगातार घटा, अच्छी बारिश नहीं हुई तो हो सकती है पानी की कटौती
Jun 28, 2026 | 09:31 AMउद्धव ठाकरे के दौरों पर संजय शिरसाट का तंज: ‘खानापूर्ति और खबरों में बने रहने की कोशिश, अहंकार से डूबी पार्टी’
Jun 28, 2026 | 09:23 AMअयोध्या राम मंदिर में होंगे बड़े बदलाव, SIT जांच में 40 लोगों पर गिरी गाज, पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी घेरे में
Jun 28, 2026 | 09:22 AM‘जो गरजते हैं, वो बरसते नहीं’, उद्धव ठाकरे के दौरे पर यवतमाल के पालकमंत्री संजय राठौड़ का पलटवार
Jun 28, 2026 | 09:13 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM













