-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Babar Azam Beats Shahid Afridi For Most Unwanted Record
बाबर आजम के नाम हुआ एक अनचाहा रिकॉर्ड, शाहिद अफरीदी को भी इस मामले में छोड़ा पीछे
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Babar Azam: बाबर आजम टी20 ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीरो पर आउट हो गए। इसी के साथ बाबर आजम ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना लिया है।

बाबर आजम (फोटो-सोशल मीडिया)
Babar Azam Unwanted Record: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। टी20 ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ बाबर आजम शून्य पर आउट हो गए। इसके साथ ही वो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज़्यादा ‘डक्स’ बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने के मामले में बाबर आजम ने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा। बाबर आजम अब 9वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड साझा कर रहे शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया, जो अपने करियर में आठ बार बिना खाता खोले आउट हुए थे।
बाबर आजम तीन गेंदों में ही हुए आउट
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बाबर से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन ज़िम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। पहली दो गेंदों से उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर छेड़ा गया और तीसरी गेंद अंदर की ओर स्विंग होकर आई, जिस पर बाबर के पैर नहीं चले और वह एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने निर्णय की समीक्षा की, लेकिन गेंद विकेटों को ही छू रही थी, इसलिए मैदान पर दिया गया फैसला बरकरार रहा।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
पाक की मध्यस्थता फेल! ट्रंप के हमलों से ‘इस्लामाबाद MoU’ ध्वस्त, बैकफुट पर शहबाज सरकार
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
6 पारियों में तीन बार शून्य पर लौटे पवेलियन
बाबर आजम का हालिया फॉर्म कुछ दिनों से अच्छा नहीं चल रहा है। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने वनडे में शतक लगाकर वापसी की थी। लेकिन टी20 ट्रॉई सीरीज के पहले मुकाबले में जीरो पर आउट हो गए। इसके साथ ही बाबर पिछली 6 पारियों में 3 बार जीरो पर आउट हुए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ शून्य पर आउट होकर वह इस टीम के खिलाफ ऐसा करने वाले आठवें पाकिस्तानी खिलाड़ी बने। उनसे आगे सिर्फ सैम अयूब और उमर अकमल हैं, जिनके नाम 10-10 डक दर्ज हैं।
मुकाबले का हाल
हालांकि बाबर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन पाकिस्तान टीम ने मैच को जीतकर राहत की सांस ली। ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147/8 का संघर्षपूर्ण स्कोर बनाया। पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में विकेट गंवाए और पावरप्ले में लड़खड़ा गया, लेकिन बाद में फखर ज़मान (44 रन) और मोहम्मद नवाज (21 रन, 12 गेंद) की अहम पारियों ने टीम को जीत की ओर धकेला। पाकिस्तान ने चार गेंद शेष रहते मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया।
यह भी पढ़ें: PAK vs ZIM: मजबूत शुरुआत के बाद फिसली जिम्बाब्वे, पाकिस्तान को जीत के लिए मिला 148 का लक्ष्य
मैच के बाद कप्तान सलमान आगा ने माना कि यह आसान जीत नहीं थी। उन्होंने कहा कि पिच रावलपिंडी की तरह हाई-स्कोरिंग नहीं थी और टीम की स्पिन तिकड़ी शादाब, नवाज़ और अबरार ने मध्य ओवरों में वापसी कराई। सलमान के मुताबिक पावरप्ले की खराब शुरुआत ने मैच को आखिर तक रोमांचक बना दिया।
Babar azam beats shahid afridi for most unwanted record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














