छत्रपति संभाजीनगर : जायकवाड़ी पंप हाउस ठप, तकनीकी खामियों से चरमराई जलव्यवस्था, नागरिकों में नाराजगी

Chhatrapati Sambhajinagar Water Crisis: जायकवाड़ी पंप हाउस की बिजली बाधित होने से संभाजीनगर में जलापूर्ति दो दिन आगे बढ़ गई। पुरानी योजनाओं की खराबी और तकनीकी दिक्कतों से संकट गहरा गया है।
Chhatrapati Sambhajinagar: Jayakwadi pump house stalled, water supply disrupted due to technical glitches, citizens angry
Jayakwadi pump house failure ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Jayakwadi Pump House Failure: छत्रपति संभाजीनगर शहर में जलापूर्ति के अंतर को कम करने के प्रयासों के बीच जायकवाड़ी स्थित पंप हाउस की बिजली आपूर्ति बाधित होने से पूरी व्यवस्था फिर चरमरा गई, सप्लाई टप्पे दो दिन आगे बढ़ा दिए गए हैं। विभाग के अनुसार स्थिति सामान्य होने में कम से कम 15 दिन लग सकते हैं।

बिजली बहाल होने के बाद सप्लाई शुरू की गई व तड़के टंकियों में पानी पहुंचा। शहर के किसी भी हिस्से में जलापूर्ति नहीं हो सकी, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

प्रशासन का कहना है कि गैप कम करने के लिए तकनीकी स्तर पर उपाय किए जा रहे हैं। 56 व 100 एमएलडी क्षमता की पुरानी योजनाएं जर्जर अवस्था में हैं।

बार-बार पाइपलाइन फटना, जोड़ निकलना, लीकेज, ट्रांसफॉर्मर जलना व केबल खराबी जैसी समस्याओं से सप्लाई प्रभावित हो रही है। 75 एमएलडी क्षमता की नई योजना शुरू की गई है, लेकिन फिलहाल उससे केवल 25 एमएलडी पानी मिल पा रहा है।

पंद्रह दिन पहले भी जलापूर्ति शेड्यूल बिगड़ गया था व 12 दिन के बाद पानी देना पड़ रहा था। महापौर समीर राजूरकर ने 25 फरवरी तक गैप कम करने का प्रारूप प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कुछ क्षेत्रों में 8 दिन के अंतर से सप्लाई शुरू की गई थी।

गैप कम करने के प्रयास जारी

जलापूर्ति अंतर कम करने के लिए विभागीय स्तर पर समन्वय बैठकें हो रही हैं। पंपिंग प्रणाली की खामियां दूर करने, स्थिर बिजली आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था व लीकेज नियंत्रण पर जोर दिया जा रहा है।

मनपा जलापूर्ति विभाग के उप अभियंता किरण धांडे ने बताया कि गैप कम करने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बार-बार बिजली बाधित होने से योजना प्रभावित हो रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com