-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Won By 8 Wickets Against Sri Lanka In 2nd Odis
बाबर आजम के शतक से पाकिस्तान जीता, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Pakistan vs Sri Lanka: बाबर आजम के दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से पाकिस्तान ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई।

पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan vs Sri Lanka, 2nd ODIs: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान ने 8 विकेटों से अपने नाम किया। पाकिस्तान ने लगातार दो मुकाबले जीतकर वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया और सीरीज में 2-0 से बढ़त भी बना ली है।
बाबर आजम के दो साल से अधिक समय में लगाए गए पहले अंतरराष्ट्रीय शतक की बदौलत पाकिस्तान ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हराया। बाबर के 119 गेंदों पर नाबाद 102 रन की मदद से पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में दो विकेट पर 289 रन बनाकर जीत हासिल की। श्रीलंका ने इससे पहले आठ विकेट पर 288 रन बनाए थे। उसके शीर्ष सात बल्लेबाजों में से छह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।
बाबर ने शुक्रवार को खेले गए मैच से पहले सभी प्रारूपों में 83 पारियों में कोई अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगाया था। इससे पहले उन्होंने अपना आखिरी शतक अगस्त 2023 में मुल्तान में एशिया कप में नेपाल के खिलाफ लगाया था। इस तरह से उन्हें अगले शतक के लिए 800 दिन का इंतजार करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
शतक के बाद बाबर आजम ने क्या कहा?
बाबर ने कहा, ‘‘मैं भी प्रशंसकों की तरह इस (शतक) का इंतज़ार कर रहा था। मैंने अपना विश्वास बनाए रखा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (पिछली वनडे श्रृंखला) में भी मैंने कुछ मैच में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन आपको मनचाहा परिणाम तभी मिलता है जब खुदा चाहता है। मैं क्रीज़ पर सबसे अधिक समय बिताने की कोशिश कर रहा था।”
बाबर ने प्रमोद मदुशन की गेंद पर मिडविकेट पर एक रन लेकर 115 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से अपना बहुप्रतीक्षित शतक पूरा किया। उनका यह वनडे में 20वां शतक है और इस तरह से उन्होंने सईद अनवर के पाकिस्तानी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
बाबर आजम और रिजवान के बीच शतकीय साझेदरी
फखर जमान (78) और सैम अयूब (33) की सलामी जोड़ी ने 58 गेंदों पर 77 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद बाबर और जमान ने दूसरे विकेट केलिए 100 रन जोड़े। मोहम्मद रिजवान (54 गेंदों पर नाबाद 51 रन) और बाबर ने 112 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।
यह भी पढ़ें: 807 दिनों का इंतजार हुआ खत्म, बाबर आजम ने शतक जड़ते ही मोहम्मद यूसुफ को छोड़ा पीछे
इससे पहले अपने दूसरे वनडे में खेल रहे कामिल मिशारा (27) और पथुम निसांका (24) ने बल्लेबाजी पावरप्ले के अंदर श्रीलंका के लिए 51 रन की अच्छी शुरुआत की। लेग स्पिनर अबरार अहमद ने तीन विकेट लेकर श्रीलंका को मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने मिशारा, कुसल मेंडिस और कप्तान चरिथ असलांका को आउट करके 22वें ओवर में टीम का स्कोर चार विकेट पर 98 कर दिया।
सदीरा समाराविक्रमा (42) और लियानागे (54) ने 61 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला, लेकिन हारिस रउफ ने समाराविक्रमा का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। रउफ ने 66 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसमें डेथ ओवरों में कामिंडू मेंडिस (44) का महत्वपूर्ण विकेट भी शामिल है। वानिंदु हसारंगा ने अंत में 26 गेंदों पर 37 रन की तूफानी पारी खेली। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Pakistan won by 8 wickets against sri lanka in 2nd odis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Jul 09, 2026 | 10:40 PMVastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMCCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jul 09, 2026 | 10:36 PMJalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














