- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australia Beat Pakistan By 107 Runs In Womens Odi World Cup 2025
Women’s CWC 2025: महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत, बेथ मूनी के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान
- Written By: संजय बिष्ट
AUS W vs PAK W: इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। टूर्नामेंट में पाकिस्तान की महिला टीम के लिए ये लगातार तीसरी हार साबित हुई।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Women’s ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के नौवें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रन से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में एक और धमाकेदार जीत दर्ज की। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शुरुआती झटकों के बाद कंगारू टीम एक समय मुश्किल में फंस गई थी, लेकिन बेथ मूनी और अलाना किंग की जुझारू पारियों की बदौलत टीम ने वापसी करते हुए 221 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान महिला टीम 114 रन पर ढेर हो गई।
बेथ मूनी ने का यादगार शतक
ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 76 रन के भीतर अपने सात विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी। लेकिन इसके बाद बेथ मूनी ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए शानदार प्रदर्शन कर टीम को संभाला। उन्होंने चौथे नंबर पर उतरकर अपने करियर का पांचवां वनडे शतक लगाया। मूनी ने 114 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 109 रन बनाए और आखिरी गेंद पर आउट हुईं। उनके साथ अलाना किंग ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की। दसवें नंबर पर उतरकर किंग ने 49 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाते हुए नाबाद 51 रन बनाए। दोनों के बीच नौंवे विकेट के लिए 106 रनों की अहम साझेदारी हुई। इस साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए।
Defending champions Australia show their resilience to overcome a shaky start against Pakistan 👊#CWC25 #AUSvPAK 📝: https://t.co/E8HnOrwq6Y pic.twitter.com/Oj31NwTrOV — ICC (@ICC) October 8, 2025
नशरा संधु ने झटके 3 विकेट
पाकिस्तान की ओर से नशरा संधु सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 3 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, कप्तान फातिमा सना और रमीन शमीम ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि डायना बेग और सादिया इकबाल को 1-1 सफलता मिली।
पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। मात्र 31 रन के स्कोर पर उसके 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए। सिदरा अमीन ने 52 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाए और वह भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकीं। पाकिस्तान की पूरी टीम 36.3 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। मेगन शट और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट लिए, जबकि एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वारहम ने 1-1 विकेट झटके। गेंदबाजों के इस सटीक प्रदर्शन ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया।
ये भी पढ़ें: मुश्किल वक्त में ऑस्ट्रेलिया की हीरो बनीं अलाना किंग, नंबर-10 पर रच दिया इतिहास
Beth Mooney mastered a trying wicket to score a stellar hundred in Colombo 👏 She’s the @aramco POTM for her match-winning 109 ⚡ pic.twitter.com/xbybcXZ8ui — ICC (@ICC) October 8, 2025
बेथी मूनी को मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। दूसरी तरफ पाकिस्तान को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार से पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं लगभग समाप्त हो गई हैं। बेथ मूनी को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
Australia beat pakistan by 107 runs in womens odi world cup 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुजतबा खामेनेई से मिलने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप! बातचीत की इच्छा जताते हुए बोले- यह तो सम्मान की बात होगी
Jun 05, 2026 | 11:49 AMदिल्ली अग्निकांड के बाद जबलपुर में होटलों की फायर सेफ्टी जांच तेज, 365 संस्थानों को जारी हुए नोटिस
Jun 05, 2026 | 11:46 AMMonsoon Skincare Tips: बारिश में भी चेहरे का ग्लो रहेगा बरकरार, इन 8 तरीकों से रखें त्वचा का ख्याल
Jun 05, 2026 | 11:46 AMपुणे मनपा में मुख्य लेखा अधिकारी पद को लेकर विवाद, डॉ. कुणाल मंडवाले ने जताई नाराजगी
Jun 05, 2026 | 11:37 AMओमान के ऑयल टर्मिनल पर बड़ा ड्रोन अटैक, कच्चे तेल की लोडिंग रुकी; ट्रंप की ईरान को ‘युद्ध’ की सीधी चेतावनी!
Jun 05, 2026 | 11:35 AMयवतमाल में स्मार्ट मीटर जांच अभियान पर उठे सवाल, नागरिकों ने एसपी से मांगा स्पष्टीकरण
Jun 05, 2026 | 11:30 AMRBI MPC Meeting: गवर्नर संजय मल्होत्रा बोले- रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटकर 6.6%
Jun 05, 2026 | 11:29 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM














