- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Asia Cup Super 4 India Won By 6 Wickets Vs Pakistan
एशिय कप में भारत ने पाकिस्तान को फिर रौंदा, सुपर-4 के मुकाबले में 6 विकेट से दी करारी शिकस्त
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत में अभिषेक शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारतीय टीम (फोट-सोशल मीडिया)
India vs Pakistan, Asia Cup Super-4: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-4 में भी जीत के साथ शुरुआत कर दी है। भारत ने एशिया कप को लगातार दो मुकाबले में शिकस्त दिया है। इससे पहले लीग राउंड के मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस बार पारी का शुरुआत करने साहिबजादा फरहान के साथ फखर जमान उतरे। फखर जमान ने शानदार शुरुआत दी। वो महज 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने उन्हें संजू सैमसन के हाथों कैच करवाया। उसके बाद फरहान और सैम अयूब के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। सैम अयूब 21 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर आउट हुए।
फरहान ने खेली अर्धशतकीय पारी
इसके बाद हुसैन तलत 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसी बीच 41 गेंदों पर फरहान ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि वो 45 गेंदों पर 58 रन बनाकर शिवम दुबे का शिकार बने। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और तीन छक्के लगाए। साहिबजादा फरहान के बाद मोहम्मद नवाज ने 21 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर जल्द होगा Team India का ऐलान, बुमराह को लेकर सस्पेंस बरकरार
वो नेता जो क्रिकेट में बनाना चाहता था अपनी पहचान, पिता की एक सलाह पर बदला करियर, बन गए राजनीति के सुल्तान
WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
ICC की सालाना रैंकिंग का ऐलान, टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार तो पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
यह भी पढ़ें: एशिया कप T20I में हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
अंतिम के ओवरों में सलमान अली आगा और फहीम अशरफ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 5 विकेट के नुकसान पर 171 रनों तक पहुंचाया। सलमान अली आगा ने 13 गेंदों पर नाबाद 17 और फहीम अशरफ ने 8 गेंदों पर दो छक्के और एक चौके के साथ 20 रन बनाए। भारत के लिए शिवम दुबे ने 33 रन देकर 2, हार्दिक पांड्या ने 29 रन देकर 1 और कुलदीप यादव ने 31 रन खर्च करके एक विकेट चटकाए।
भारत की शानदार शुरुआत
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत छक्के के साथ की। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। यह पाकिस्तान के खिलाफ टी20आई में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी भी रही। शुभमन गिल 28 गेंदों में 8 चौके के साथ 47 रनों की पारी खेलकर फहीम अशरफ की गेंद पर बोल्ड हो गए। उसके बाद 106 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। हारिस रऊफ ने अबरार अहमद के हाथों कैच करवा कर सूर्या को वापस भेजा।
24 गेंदों पर अभिषेक शर्मा ने पूरा किया अर्धशतक
इससे पहले ही अभिषेक शर्मा ने महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। सूर्या के आउट क होने के बाद तिलक वर्मा का साथ मिला। हालांकि, 123 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा ने 74 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान अभिषेक ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और पांच छक्के लगाए। अबरार अहमद ने हारिस रऊफ के हाथों कैच करवाकर अभिषेक को आउट किया। अभिषेक के बाद संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर सके और 17 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। हारिस रऊफ ने सैमसन को बोल्ड करके भारत को चौथा झटका दिया।
भारतीय टीम ने जीता मुकाबला
भारत को अंतिम 18 गेंदों पर 19 रनों की जरूरत थी। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने मिलकर 6 गेंदों पर 10 रन बनाए। अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 9 रन चाहिए था। जिसके बाद तिलक वर्मा ने छक्का और चौका मारकर मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया। भारतीय टीम ने 7 गेंद शेष रहते मुकाबले को 6 विकेट जीत लिया। तिलक वर्मा ने नाबाद 30 रन और पांड्या ने नाबाद 7 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 2 विकेट लिए।
Asia cup super 4 india won by 6 wickets vs pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
May 13, 2026 | 08:38 PMMissing Girls: भंडारा में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 241 लापता लड़कियां सुरक्षित रेस्क्यु
May 13, 2026 | 08:35 PMHair Fall Remedy: हेयर फॉल को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय, शैंपू नहीं, रीठा से इस तरीके से धोएं बाल
May 13, 2026 | 08:34 PMब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव, जयशंकर के साथ इन मुद्दों को लेकर होगी अहम चर्चा
May 13, 2026 | 08:25 PMभीषण गर्मी का कहर, तापमान पहुंचा 45.8 डिग्री, विदर्भ में तपिश बढ़ी, अमरावती बना दूसरा सबसे गर्म शहर
May 13, 2026 | 08:24 PMUrvashi Rautela look: कान्स 2026 में मर्मेड बनीं उर्वशी रौतेला, सिल्वर गाउन और क्रिस्टल ताज में लूटी महफिल
May 13, 2026 | 08:14 PMसावरकर स्मारक पर सियासी घमासान, नरसिंहनगर में प्रस्तावित सावरकर स्मारक की जगह बैडमिंटन कोर्ट निर्माण
May 13, 2026 | 08:13 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














