-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Apart From Sanju Samson Selectors Have Three Other Wicketkeeper Options Asia Cup 2052
Asia Cup: टीम इंडिया का विकेटकीपर कौन? संजू सैमसन को कड़ी टक्कर दे रहे ये स्टार प्लेयर्स
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Indian Cricket Team in Asia Cup 2025: 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए होने वाली चयन समिति की बैठक में चयनकर्ताओं के पास विकेटकीपर के लिए एक दो नहीं बल्कि चार विकल्प मौजूद हैं।

संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: बीते रविवार 17 अगस्त को पाकिस्तान की तरफ से एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की जा चुकी है। वहीं, भारतीय टीम ने अबतक इसके लिए घोषणा नहीं की है। खबर है कि टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान 19 अगस्त को किया जा सकता है। इसके लिए चयन समिति की बैठक मुंबई में होगी। ये बैठक चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में होगी। इस दौरान पैनल में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद रहेंगे।
इस बार का टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो सबसे बड़े शहरों दुबई और आबू धाबी में खेला जाएगा। एशिया कप 2025 में चयनकर्ताओं के लिए काफी समस्याएं आ रही हैं। ये समस्याएं खिलाड़ियों के चयन करने को लेकर है। इस वक्त टीम के पार हर पोजिशन के लिए दो से ज्यादा विकल्प मौजूद हैं। अगर बात करें विकेटकीपिंग की तो यहां पर टीम के पास एक दो नहीं बल्कि चार दावेदार मौजूद हैं। इसमें ज्यादा से ज्यादा दो खिलाड़ियों का नाम फाइनल किया जा सकता है।
संजू सैमसन-ऋषभ पंत
एशिया कप में विकेटकीपर के लिए सबसे पहला नाम संजू सैमसन का सामने आ रहा है। उन्होंने टी20 में ओपनर बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन उनके लिए दिक्कत अभिषेक शर्मा बन सकते हैं। अभिषेक शर्मा इस वक्त आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज हैं। वहीं, संजू का मीडिल आर्डर में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
संजू से अलावा ऋषभ पंत भी विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए सही विकल्प बताए जा रहे हैं। हांलाकि उन्होंने पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के टी20 इंटरनेशनल में कुछ खास नहीं किया है। फिर भी वो एशिया कप में टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं। बता दें कि ऋषभ पंत की चोट भी उनके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इंग्लैंड सीरीज के दौरान मैनचेस्टर मुकाबले में वो चोटिल हो गए थे। इस हिसाब से उनके लिए एशिया कप में चोट भी चिंता का सबब बन सकती है।
केएल राहुल-जितेश शर्मा
एशिया कप में विकेटकीपर के लिए तीसरे और चौथे नंबर पर केएल राहुल व जितेश शर्मा दावेदार हैं। अगर बात करें केएल राहुल की तो उन्होंने आईपीएल 2025 दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा खेला है। आईपीएल 2025 में केएल ने कुल 13 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 449.72 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 539 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड दौरा भी उनके लिए ठीकठाक निकला।
ये भी पढ़ें: ‘खेलना ही नहीं चाहिए…’ भारत-पाकिस्तान मैच पर बवाल, पूर्व खिलाड़ी का बयान हुआ वायरल
टीम इंडिया के प्यूचर प्लॉन में जितेश शर्मा का नाम विकेटकीपर खिलाड़ी के तौर पर है। जितेश शर्मा कई बार साबित कर दिया है कि वो टी20 के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकते हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई है। इस दौरान जितेश ने 176.36 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ कुल 261 रन बनाए हैं।
Apart from sanju samson selectors have three other wicketkeeper options asia cup 2052
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान
Jul 09, 2026 | 07:12 PMपुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














