- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India A Reached In Final Of The Womens Asia Cup Rising Stars 2026
Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, श्रीलंका ए को 5 विकेट से हराया
Women's Asia Cup Rising Stars 2026: विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 5 विकेट से हराया। कप्तान राधा यादव ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

राधा यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
India A Women vs Sri Lanka A Women: विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय महिला ए टीम फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारत ए ने श्रीलंका ए को 5 विकेट से हराया। भारतीय महिला ए टीम की जीत में कप्तान राधा यादव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। राधा यादव ने गेंद से 4 विकेट और बल्ले से नाबाद 31 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को जीत लिया।
बैंकाक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका-ए की टीम 118 रन बना सकी। श्रीलंका ए महिला टीम की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन मध्यक्रम के बैटरों ने श्रीलंका को मुश्किल में डाल दिया। पहले विकेट के लिए संजना काविंदी और हंसिमा करुणारत्ने के बीच 36 रनों की साझेदारी हुई। हंसिमा करुणारत्ने 14 रन बनाकर आउट हो गई।
उसके बाद अनुष्का संजीवनी भी 6 रन बनाकर चलते बनी। यहां से फिर संजना ने सत्य संदीपनी के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी हुई। संजना 35 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद तो विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 80 के स्कोर पर सत्य संदीपनी 15 रन बनाकर आउट हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
महाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
श्रीलंका क्रिकेट में बड़ी हलचल, अध्यक्ष सिल्वा समेत भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पूरे बोर्ड का सामूहिक इस्तीफा
राधा यादव का चौका
शशिनी गिम्हानी ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। इसक अलावा कोई भी बैटर क्रीज पर टिक नहीं सकी और श्रीलंका ए की टीम 19.4 ओवर में 118 रन बनाकर सिमट गई। भारत-ए की तरफ से कप्तान राधा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर के स्पेल में महज 19 रन देकर चार बड़े विकेट निकाले, जबकि प्रेमा रावत ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
वृंदा की ताबड़तोड़ पारी
119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नंदिनी कश्यप 13 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, इसके बाद दूसरे विकेट के लिए अनुष्का शर्मा और वृंदा दिनेश ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 रनों की अहम साझेदारी निभाई। अनुष्का 18 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, वृंदा ने महज 20 गेंदों में 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
यह भी पढ़ें: T20 WC Super-8: भारत के ग्रुप में शामिल हुई दुनिया की सबसे खतरनाक टीमें, अब होगा ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ का असली घमासान
राधा यादव का हरफनमौला प्रदर्शन
गेंदबाजी में 4 विकेट लेने के बाद राधा यादव ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया। राधा 18 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को जीत दिलाकर लौटीं। राधा यादव को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाना है। बांग्लादेश-ए और पाकिस्तान-ए के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भारत-ए की खिताबी मुकाबले में भिड़ंत होगी।
India a reached in final of the womens asia cup rising stars 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 24 मई LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मार्को रुबियो
May 24, 2026 | 06:43 AMव्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप
May 24, 2026 | 06:34 AMHoroscope 24 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानें कितने होनहार निकलेंगे आज पैदा हुए बच्चे
May 24, 2026 | 06:07 AMNagpur Weather: सूरज दिखाएगा रौद्र रूप! नागपुर में आज रिकॉर्डतोड़ गर्मी का अनुमान, जानें कैसा होगा मौसम?
May 24, 2026 | 06:05 AMSmartphone कर रहा जेब खाली? ये Hidden Features बचा सकते हैं हर महीने हजारों रुपये, ज्यादातर लोग नहीं जानते
May 24, 2026 | 05:56 AMMaharashtra Weather: राज्य में आज आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें क्या आपके शहर में भी होगी बारिश?
May 24, 2026 | 05:50 AMनई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
May 24, 2026 | 03:29 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














