-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Aman Mokhade Equals Huge World Record For Quickest 1000 Runs In List A Cricket
अमन मोखाडे ने रचा इतिहास, लिस्ट ए क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Aman Mokhade: विदर्भ के ओपनर बल्लेबाज अमन मोखाडे ने लिस्ट ए क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वो सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल और अभिनव मुकुंद को पीछे छोड़ा।

अमन मोखाडे (फोटो-सोशल मीडिया)
Vidarbha opener Aman Mokhade: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में 138 रनों की पारी खेलकर विदर्भ की टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। इसके साथ ही विदर्भ के ओपनर बल्लेबाज अमन मोखाडे ने इतिहास रच दिया। वो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
अमन मोखाडे ने देवदत्त पडिक्कल और अभिनव मुकुंद को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। दोनों खिलाड़ियों ने लिस्ट ए क्रिकेट के 17 पारियों में 1000 रनों का आंकड़ा पार किया। वहीं अमन ने यह कारनामा महज 16 पारियों में हासिल किया। दुनिया के किसी भी बल्लेबाज़ ने 16 से कम पारियों में 1000 लिस्ट ए रन नहीं बनाए हैं। विदर्भ के मोखाडे ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज़ ग्रीम पोलॉक के वर्षों पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
यह सीजन रहा अमन मोखाडे के नाम
24 वर्षीय मोखाडे ने यह कारनामा 2025–26 विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ किया, जहां उन्होंने 122 गेंदों में 138 रनों की शानदार और मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट के 9 पारियों में 97.62 की औसत से सबसे ज़्यादा 781 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच शतकीय पारी खेली। वहीं रणजी ट्रॉफी की बात करें तो पहले राउंड के 7 पारियों में 96.16 की औसत से 577 रन बनाए। यह सीजन मोखाडे के काफी अच्छा रहा है। उनके बल्ले से रनों की आंधी देखने को मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
विदर्भ की कर्नाटक पर शानदार जीत
कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद धीमी और निराशाजनक रही। ओपनर मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल पहले 10 ओवरों के भीतर ही पवेलियन लौट गए, जिससे टीम शुरुआती दबाव में आ गई। इसके बाद करुण नायर और ध्रुव प्रभाकर ने 54 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की।
दर्शन नालकंड की घातक गेंदबाजी
करुण नायर ने आगे चलकर केएल श्रीजीत के साथ मिलकर पारी को मज़बूती दी। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की अहम साझेदारी हुई और दोनों बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक जमाए। हालांकि, यहीं से विदर्भ ने जोरदार वापसी की। तेज़ गेंदबाज़ दर्शन नालकंडे ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 48 रन देकर 5 विकेट झटके और कर्नाटक की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। श्रेयस गोपाल और अभिनव मनोहर के छोटे-छोटे योगदान के बावजूद कर्नाटक आखिरी ओवरों में लय बनाए रखने में नाकाम रही और पूरी टीम 280 रन पर ऑल आउट हो गई।
यह भी पढ़ें: केएल राहुल ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने
280 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम को भी शुरुआती झटका लगा, जब ओपनर अथर्व तायडे सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद मोखाडे ने धैर्य और संयम के साथ पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने पहले ध्रुव शोरे (47) के साथ मिलकर 99 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को स्थिरता दी।
मोखाडे और समर्थ के बीच 147 रनों की साझेदारी
इसके बाद अमन मोखाडे और आर समर्थ ने तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की निर्णायक साझेदारी की। समर्थ ने अपनी पूर्व टीम कर्नाटक के खिलाफ आत्मविश्वास से भरी पारी खेलते हुए 76 रन बनाए, जबकि मोखाडे ने अंत तक संघर्ष करते हुए, क्रैम्प्स से जूझने के बावजूद पारी को संभाले रखा और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। विदर्भ ने संयमित बल्लेबाज़ी और सधी हुई रणनीति के दम पर लक्ष्य हासिल कर कर्नाटक को शिकस्त दी।
Aman mokhade equals huge world record for quickest 1000 runs in list a cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Jul 26, 2026 | 09:57 PM‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMCM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PMसोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्
Jul 26, 2026 | 09:46 PMमुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
Jul 26, 2026 | 09:44 PMवीडियो गैलरी

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM














