-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravi Shastris 64th Birthday Cricket Career And Statistics
Ravi Shastri: हरफनमौला खिलाड़ी, कोच और कमेंट्री के किंग; जन्मदिन विशेष में देखें रवि शास्त्री का बेमिसाल सफर
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Ravi Shastri Statistics: 64वें जन्मदिन पर रवि शास्त्री का क्रिकेट में योगदान याद किया जा रहा है। खिलाड़ी, कोच और कमेंटेटर के रूप में उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी।

रवि शास्त्री (फोटो- सोशल मीडिया)
Ravi Shastri’s 64th Birthday: भारतीय क्रिकेट में रवि शास्त्री का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने जिस भी भूमिका में कदम रखा, वहां अपनी अलग पहचान बनाई। 1983 में भारत की पहली वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे शास्त्री ने एक शानदार ऑलराउंडर, सफल कोच और लोकप्रिय कमेंटेटर के रूप में भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया है।
1981 में किया डेब्यू
27 मई 1962 को मुंबई में जन्मे रवि शास्त्री एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर थे। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शास्त्री ने भारतीय टीम के लिए 1981 में डेब्यू किया था और दिसंबर 1992 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। दाएं हाथ से बल्लेबाजी और बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने वाले शास्त्री ने भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे खेले।
रवि शास्त्री के आंकड़ें
टेस्ट मैचों में 11 शतक और 12 अर्धशतक लगाते हुए 3,830 रन बनाए और 151 विकेट लिए। इसके अलावा, वनडे में 4 शतक और 18 अर्धशतक लगाते हुए 3,108 रन और 129 विकेट उनके नाम हैं। अपने समय के बेहतरीन ऑलराउंडर रहे शास्त्री ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हुए 10 जनवरी 1985 को वानखेड़े स्टेडियम में बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान छह गेंदों पर छह छक्के मारे थे। शास्त्री टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे।
सम्बंधित ख़बरें
फीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
IND vs ENG 5th T20: सिर्फ जीत नहीं, नंबर-1 की बादशाहत भी दांव पर; जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल
संन्यास के बाद कमेंट्री में छाए शास्त्री
1992 में क्रिकेट से संन्यास के बाद शास्त्री ने माइक संभाला। दमदार, जोशीले और निर्भिक आवाज के दम पर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंग्रेजी भाषा में भारत की सशक्त आवाज बनकर उभरे। उनका नाम अंग्रेजी भाषा के महंगे कमेंटेटरों में लिया जाता है। 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में धोनी के विजयी छक्के के साथ भारत की जीत के समय बोला गया ‘धोनी फिनिशेस इन स्टाइल’ आज भी करोड़ों भारतीयों के कानों में गूंजता है।
शास्त्री का कोचिंग क्षेत्र में आने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन किस्मत शायद उनसे यह काम भी कराना चाहती थी। शास्त्री 2014 से 2016 तक भारतीय टीम के डायरेक्टर के पद पर रहे। 2017 से 2021 तक उन्होंने भारतीय टीम के कोच के रूप में कार्य किया। टी20 विश्व कप 2021 की समाप्ति के साथ उनका कोचिंग कार्यकाल समाप्त हुआ।
शास्त्री ने 43 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कोचिंग की। भारत 25 मैच जीता, जबकि 13 में हार मिली। शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम 76 वनडे मैचों में 51 जीती और 22 हारी, जबकि 65 टी20 में 45 जीत और 18 हार मिली। इस दौरान शास्त्री के कार्यकाल में विदेशों में भारत की टेस्ट जीत का रिकॉर्ड किसी भी दूसरे कोच से श्रेष्ठ था। विदेश में खेले गए 28 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने 13 जीते और 12 गंवाए।
रवि शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम ने देश-विदेश में हर फॉर्मेट में अपना दबदबा बनाया। टेस्ट में भारतीय टीम दुनिया की श्रेष्ठ टीमों में से एक बनी। टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने श्रीलंका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया (दो बार) को उसके घर में हराया। इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से आगे रहे। पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल में टॉप पर रही। शास्त्री के नाम बतौर कोच बेशक, कोई आईसीसी खिताब नहीं है, लेकिन भारतीय टीम जिस निडरता के साथ उनके कार्यकाल में खेली और विदेशों में सफलता हासिल की थी, उसने उन्हें बड़ी प्रतिष्ठा दिलाई।
ये भी पढ़ें: एशियाई खेलों के पहले ‘गोल्डन बॉय’ रणधीर सिंह का निधन, NRAI ने जताया गहरा दुख, खेल जगत में शोक की लहर
भारतीय टीम के कोच पद से हटने के बाद वह फिर से कमेंट्री बॉक्स में लौट चुके हैं और पूर्व की भांति ही, बेखौफ होकर निष्पक्षता के साथ क्रिकेट की सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
IANS इनपुट के साथ
Ravi shastris 64th birthday cricket career and statistics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














