- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- After Losing Kkr Captain Riyan Parag Got Angry Said This Big Thing After The Match
KKR से हार के बाद कप्तान रियान पराग का फूटा गुस्सा, मैच के बाद कह दी ये बड़ी बात
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को कोलकाता ने 1 रन से हराया। इस हार के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग काफी नाखुश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ी बात कह दी।
- Written By: संजय बिष्ट

रियान पराग (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 रन से हराया। ये मुकाबला अंतिम गेंद तक पहुंचा। इससे हालांकि राजस्थान ने भी मुकाबले में जीत के लिए पूरी जान लगाई। लेकिन वो कोलकाता को हराने में असफल साबित हुए। इसके साथ ही राजस्थान के लिए ये सीजन की 9वीं हार साबित हुई। कोलकाता के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी आरआर के लिए कप्तान रियान पराग ने 45 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली। लेकिन उनकी ये पारी भी राजस्थान को जीत नहीं दिला सकी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने आरआर के सामने कुल 206 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना सकी। राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रियान पराग ने बनाए। वहीं, हार के बाद रियान पराग का बयान भी सामने आया है।
हमें खुद से शिकायत करनी चाहिए- रियान पराग
केकेआर से मिली हार के बाद कप्तान रियान पराग नाखुश नजर आए। उन्होंने मैच समाप्त होने के बाद कहा कि, “मैं अंतिम के दो ओवर में क्रीज पर रहना चाहता था। लेकिन बदकिस्मती से मैं 18वें ओवर में आउट हो गया। ये हमारी टीम का मिसकैलकुलेशन था। हमको अंतिम के 6 ओवर्स में अच्छे विकल्ट की तलाश करनी चाहिए थी। हमें शायद अन्य गेंदबाजी के विकल्पों पर देखना चाहिए था।”
सम्बंधित ख़बरें
PBKS vs LSG: ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
KKR vs RR: कोलकाता ने जीता सीजन का पहला मुकाबला, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया
PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Dale Steyn ने सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर किया बड़ा दावा, CSK के खिलाफ मिली जीत हो सकती है टर्निंग प्वाइंट
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके आगे उन्होंने कहा कि, “हमको खुद से अपनी शिकायत करनी चाहिए। हमको यह मैच जीतना चाहिए था। आंद्र रसेल 10 गेंदों का सामना कर सिर्फ 2 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने जिस तरह से अपना गेयर बदला वो देखना लाजवाब था।”
आंद्रे रसल ने खेली तूफानी पारी
हालांकि इस मैच में अंगकृष रघुवंशी और कप्तान अजिंक्य राहणे ने भी रन बनाए। लेकिन उनकी पारी टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने के लायक नहीं थी। जिसके बाद केकेआर के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसल ने जिम्मेदारी उठाते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 22 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी इस पारी में चार चौके और छह छक्के शामिल थे। ये ही कारण था कि केकेओर राजस्थान रॉयल्स के सामने 206 रन का टारगेट सेट कर सकी।
After losing kkr captain riyan parag got angry said this big thing after the match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Tamannaah Bhatia Temple: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Apr 19, 2026 | 07:37 PMPBKS vs LSG: ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
Apr 19, 2026 | 07:19 PMKKR vs RR: कोलकाता ने जीता सीजन का पहला मुकाबला, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया
Apr 19, 2026 | 07:19 PMबंगाल चुनाव: ‘बढ़िया बनाइए…’, PM Modi ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद, देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 07:01 PMअकोला में पेयजल टंकी में मृत बंदर मिलने से खिरपुरी गांव में हड़कंप, ग्राम पंचायत की लापरवाही पर फूटा गुस्सा
Apr 19, 2026 | 07:01 PMगोंदिया में अक्षय तृतीया से खरीफ सीजन का आगाज; 1.95 लाख हेक्टेयर में होगी धान की फसल, तैयारियों में जुटे किसान
Apr 19, 2026 | 06:56 PMगोंदिया जिले की 4 तहसीलों में हाथीरोग सर्वेक्षण अभियान शुरू; 221 गांवों के 4,107 बच्चों की होगी रक्त जांच
Apr 19, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM












