-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- After Crushing Pakistan New Zealand Also Defeated South Africa And Enter In Final Of Tri Series
कीवियों ने बरपाया कहर…पाकिस्तान को रौंदने के बाद अफ्रीका को भी चटाई धूल, ट्राई सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड की धमाकेदार एंट्री
- Written By: मृणाल पाठक
दक्षिण अफ्रीका ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 305 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे न्यूजीलैंड ने चार विकेट खोकर 48.4 ओवर में हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली।

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया (सोर्स- न्यूजीलैंड एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज 2025 में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दे दी है। पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान को रौंदने के बाद न्यूजीलैंड ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल कर त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। यह फाइनल मुकाबला 14 फरवरी को खेला जाना है।
दक्षिण अफ्रीका ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 305 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे न्यूजीलैंड ने चार विकेट खोकर 48.4 ओवर में हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका की संभावनाओं को खत्म कर दिया। उन्होंने 113 गेंदों पर 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 133 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का 14वां शतक है।
Williamson – 133* (113).
Conway – 97 (107).
Phillips – 28* (32). NEW ZEALAND CHASE DOWN 305 IN 48.4 OVERS…!!!! 🇳🇿 pic.twitter.com/b9IFIqoqm3 — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 10, 2025
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही। डेवॉन कॉनवे ने विल यंग के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी की। यंग 31 गेंदों पर 19 रन बनाकर 10वें ओवर में पवेलियन लौट गए। उन्हें एथन बॉश ने आउट किया। इसके बाद कॉनवे और विलियमसन ने बखूबी पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 187 रन की साझेदारी की। उन्होंने 72 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
ऐसा लग रहा था कि कॉनवे भी अपना शतक पूरा कर लेंगे लेकिन वह तीन रन से चूक गए। उन्होंने 107 गेंदों पर 97 रन बनाए जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल था। कॉनवे 36वें ओवर में 237 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। वे जूनियर डाला का शिकार हुए। डेरिल मिशेल ने 10 रन का योगदान दिया जबकि विकेटकीपर टॉम लाथम अपना खाता नहीं खोल पाए। दोनों को सेनुरन मुथुसामी ने 39वें ओवर में पवेलियन भेजा। हालांकि विलियमसन एक छोर पर मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स (32 गेंदों पर नाबाद 28) के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब
दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 57 रन की अटूट साझेदारी की। विलियमसन ने विजयी चौका लगाया। ब्रीट्ज़के ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 148 गेंदों पर 11 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 150 रन बनाए। वह वनडे डेब्यू पर 150 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। ब्रीट्ज़के ने कप्तान टेम्बा बावुमा (20) के साथ पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी की। उन्होंने जेसन स्मिथ (41) के साथ 93 रनों की साझेदारी की, जो रन आउट हो गए।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ब्रीट्ज़के ने वियान मुल्डर (64) के साथ चौथे विकेट के लिए 131 रन जोड़े। ब्रीट्ज़के 46वें ओवर में मैट हेनरी के जाल में फंस गए। उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने कैच किया। काइल वेरिन (1) और सेनुरन मुथुसामी (7) दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके। न्यूजीलैंड के लिए हेनरी और विलियम ओ’रुरके ने दो-दो विकेट लिए। ब्रेसवेल ने एक विकेट लिया।
After crushing pakistan new zealand also defeated south africa and enter in final of tri series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMपश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई ने की नौ सदस्यीय समिति गठित
Jul 11, 2026 | 08:20 PMइंदौर: पुण्योदय प्रकल्प में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांटी 40 हजार कॉपियां, सेवा का दिया संदेश
Jul 11, 2026 | 08:12 PMAlliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
Jul 11, 2026 | 08:11 PM100 किलो से ज्यादा की बाइक कंधे पर उठाकर सड़क पर चला युवक, हापुड़ का VIDEO देख लोग बोले- ‘इंडिया का हल्क’
Jul 11, 2026 | 08:09 PMयह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
Jul 11, 2026 | 08:04 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














