-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Stubbs Half Century Leaves South Africa 148 Runs Behind Pakistan On First Innings Rawalpindi Test
PAK vs SA: स्टब्स का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान से पहली पारी के आधार पर 148 रन पीछे
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पहली पारी 333 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने 57, कप्तान शान मसूद ने 87 और सऊद शकील ने 66 रन की पारी खेली।

ट्रिस्टन स्टब्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan vs South Africa 2nd Test Match: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के अंत तक दक्षिण अफ्रीका ने अपने चार विकेट खोकर 185 रन बना लिए। ट्रिस्टन स्टब्स 68 और काइल वेरेने 10 रन बनाकर नाबाद हैं। इस पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में पाकिस्तान से 148 रन पीछे है।
दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत कप्तान एडन मार्करम और रियान रिकल्टन ने की। हालांकि, टीम ने जल्दी ही पहला झटका झेला। रिकल्टन 14 रन बनाकर आउट हुए और स्कोर 22 रन पर ही पहला विकेट गिर गया। इसके बाद मार्करम और स्टब्स ने दूसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की, जिससे टीम को कुछ स्थिरता मिली।
लेकिन कप्तान मार्करम इस अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने 32 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। उनके आउट होने के बाद टीम को लगातार विकेट गंवाने का खतरा बना रहा। इसके बावजूद ट्रिस्टन स्टब्स ने अपनी पारी को संभालते हुए टीम को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
WI vs PAK: पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 90 रन से हराकर WTC में पहुंचाया सबसे नीचे
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ICC रैंकिंग पर नजर, जानिए किस स्थान पर हैं दोनों टीमें
SL vs IND Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी; सुंदर हुए बाहर
वहीं, काइल वेरेने भी स्टब्स के साथ मिलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम को कमजोर स्थिति से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अब तक संभलकर खेल रहे हैं।
पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले टोनी डे जॉर्जी और स्टब्स ने तीसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। जॉर्जी 55 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस बिना खाता खोले आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्टब्स 184 गेंद पर 68 और वेरेने 25 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 14 रन की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान के लिए आसिफ अफरीदी ने 2, और शाहीन अफरीदी और साजिद खान ने 1-1 विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ने क्रिकेट इतिहास में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ODI में पहली बार हुआ ऐसा
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पहली पारी 333 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने 57, कप्तान शान मसूद ने 87 और सऊद शकील ने 66 रन की पारी खेली। सलमान अली आगा ने 45 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज सफलतम गेंदबाज रहे। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 42.4 ओवर में 102 रन देकर 7 विकेट लिए।
एजेंसी इनपुट के साथ
Stubbs half century leaves south africa 148 runs behind pakistan on first innings rawalpindi test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Jul 29, 2026 | 11:31 AM3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
Jul 29, 2026 | 11:31 AMBankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
Jul 29, 2026 | 11:30 AMचंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 11:29 AMचंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
Jul 29, 2026 | 11:28 AMThe Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Jul 29, 2026 | 11:27 AMस्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
Jul 29, 2026 | 11:24 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














