-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ab De Villiers Demands To Conduct Womens T20 League After The Success Of
SA20 के सफलता के बाद एबी डिविलियर्स ने महिला टी20 लीग करवाने की मांग की, कहा- अब हमारे पास मॉडल और नुस्खा दोनों है
- Written By: उज्जवल सिन्हा
साउथ अफ्रीका टी20 लीग की शानदार सफलता के बाद इस लीग के ब्रांड एंबेसडर एबी डिविलियर्स ने महिला टी20 लीग शुरू करने की पैरवी की। एबी ने कहा कि अब साउथ अफ्रीका के पास टी20 लीग करवाने का मॉडल और नुस्खा दोनों है।

एबी डिविलियर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: साउथ अफ्रीका टी20 लीग की शानदार सफलता के बाद इस लीग के ब्रांड एंबेसडर एबी डिविलियर्स ने महिला टी20 लीग शुरू करने की पैरवी की। एबी डिविलियर्स ने कहा कि अब साउथ अफ्रीका के पास टी20 लीग करवाने का मॉडल और नुस्खा दोनों है। एसए20 के तीसरे सीजन के फाइनल से पहले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने यह बात कही।
एबी डिविलियर्स ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैने दुनिया भर में काफी सफल महिला क्रिकेट लीग देखी हैं और पिछले साल ही बेहद सफल महिला टी20 विश्व कप भी हुआ है। महिला क्रिकेट तेजी से विकसित हो रहा है और दक्षिण अफ्रीका में भी महिला टी20 लीग का आयोजन हो सकता है। हम जल्दी ही ऐसा कर सकते हैं क्योंकि हमारे पास मॉडल और नुस्खा दोनों हैं। बस कॉपी और पेस्ट करने की जरूरत है और यह महिला क्रिकेट के लिये बहुत अच्छा होगा।
टी20 लीग को साउथ अफ्रीका क्रिकेट में ग्रोथ का श्रेय दिया
साउथ अफ्रीका क्रिकेट के बढ़ते ग्राफ का श्रेय डिविलियर्स एसए 20 क्रिकेट लीग को दिया। उन्होंने कहा कि इस लीग ने युवाओं को इंटरनेशनल क्रिकेट की चुनौतियों का सामना करने के लिए मंच दिया है। हर साल मैं ऐसे खिलाड़ियों को देखता हूं जिनके नाम भी नहीं सुना हूं, लेकिन उनका खेल देखकर लगता है कि बरसों से खेल रहे हैं। आईपीएल में भी ऐसा ही देखा था जब मैं अपने परिवार और दोस्तों को इसके बारे में कहता था कि पता नहीं कहां से हर साल इतने अच्छे खिलाड़ी निकलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
साउथ अफ्रीका में लाठी लेकर विदेशियों को ढूंढ रही भीड़, 25 हजार ने छोड़ा देश, क्या है 30 जून का ‘डेथ वारंट’?
ग्लोबल स्लीप एटलस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दक्षिण अफ्रीका और भारतीय लोगों की नींद सबसे अच्छी
7 जून का इतिहास : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का किया प्रयोग
क्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
इस लीग ने इन खिलाड़ियों ने बनाया अपना नाम
एसए 20 के बाद लुहान ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, जेराल्ड कोएत्जी, मार्को यानसेन, लुथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स और 18 वर्ष के क्वेना मफाका जैसे दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी जाने पहचाने नाम बन गए हैं। डिविलियर्स ने कहा कि इस टूर्नामेंट की टाइमिंग बहुत अच्छी रही है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट उस समय पहचान के संकट से गुजर रहा था। कई खिलाड़ी रिटायर हो गए थे और क्रिकेट का ढांचा भी बदल रहा था । अब फिर निरंतरता आ गई है और लोग क्रिकेट देखने को बेचैन हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
डि विलियर्स ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर होने के नाते मैने देखा है कि हम भी उसी रास्ते पर जा रहे हैं। इतने विदेशी खिलाड़ी यहां खेलने आ रहे हैं जिससे हमारे युवाओं को सीखने के मौके मिल रहे हैं। मुझे अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिये तैयार होने में समय लगा था लेकिन अब युवा लीग में बड़े विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं और उनसे सीख रहे हैं। दुनिया भर में फ्रेचाइजी लीग खेलने वाले युवाओं को उन्होंने आंखें खुली रखने और सीखने के लिये तत्पर रहने की सलाह दी।
Ab de villiers demands to conduct womens t20 league after the success of sa20
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














