11 फरवरी का इतिहास : कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का गवाह

11 February History: 11 फरवरी को इतिहास ने दो क्रांतिकारी पल देखे-नेल्सन मंडेला की रिहाई और आयतुल्लाह खामेनी के सत्ता में आने का मार्ग खुलना। इस दिन ने दुनिया की राजनीति की दिशा बदल दी।
History of February 11: Witness to many major international events
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Nelson Mandela Release 1990: इतिहास में 11 फरवरी का दिन कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का साक्षी रहा। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रहे नेल्सन मंडेला को 27 साल की कैद के बाद 11 फरवरी, 1990 को रिहाई मिली थी। उन्हें जून 1964 में राजद्रोह और साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्रक़ैद की सजा सुनाई गई थी।

ग्यारह फरवरी 1979 का दिन ईरान के आध्यात्मिक नेता आयतुल्लाह खामेनी के लिए भी एक नयी जिंदगी का पैगाम लेकर आया था जब निर्वासन से लौटने के 10 दिन बाद ही उनके लिए सत्ता के रास्ते खुल गए।

देश-दुनिया के इतिहास में 11 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1847 : अमेरिका के महान आविष्कारक थॉमस एडिसन का जन्म। एडिसन के नाम पर अकेले एवं संयुक्त रूप से 1093 पेटेंट हैं, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है।

1933 : गांधी जी के साप्ताहिक प्रकाशन 'हरिजन' का पहला अंक पुणे से प्रकाशित।

1963 : वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध से पहले सोवियत संघ ने भारत को 12 मिग लड़ाकू विमान देने का जो वादा किया था, उसकी पहली खेप के तौर पर चार विमान बंबई (अब मुंबई) पहुंचे।

1975 : एडवर्ड हीथ के स्थान पर मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुना गया।

1977 : देश के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद का निधन।

1979 : आयतुल्लाह खामेनी के समर्थकों ने ईरान की राजधानी तेहरान पर कब्जा किया। सेना अपनी बैरकों में वापस लौट गई और मौजूदा शासन को बचाने के लिए हथियार उठाने से इनकार कर दिया।

1990 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद का विरोध करने वाले महान नेता नेल्सन मंडेला को कैद से रिहा किया गया।

1997 : भारतीय खगोल भौतिकविद् जयंत वी नार्लीकर को यूनेस्को के 'कलिंग पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 1996 के लिए दिया गया।

2003 : सऊदी अरब में हज के दौरान मची भगदड़ में तीन भारतीयों सहित 20 लोग मारे गए।

2005 : पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे।

2007 : हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी एल्यूमिनियम फ़र्म नॉवलिस का अधिग्रहण।

2009 : असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।

2010 : भारत और ब्रिटेन के बीच असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर।

2022: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 96 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

2024: भारत को हरा ऑस्ट्रेलिया चौथी बार बना अंडर-19 विश्वकप चैम्पियन।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com